'एन पी एन लाइव'

Modi Prediction : 14 नवंबर के बाद विजय उत्सव की तैयारी : इंटरनेट पर छाया पीएम मोदी की ‘भविष्यवाणी’ वाला वीडियो

SHARE:

Modi Prediction Viral as NDA Surges Ahead in Bihar Election Results

नई दिल्ली, 14 नवंबर। Modi Prediction : बिहार विधानसभा चुनाव के रुझानों में एनडीए बहुमत का आंकड़ा पार करता दिख रहा है, जबकि महागठबंधन पिछड़ता नजर आ रहा है। चुनाव आयोग के मुताबिक भाजपा 85 और जदयू 75 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं राजद 36 और कांग्रेस 6 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं।

इसी दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने बिहार चुनाव में एनडीए की ऐतिहासिक जीत की भविष्यवाणी की थी। रुझानों के साथ उनकी यह बात सच होती दिख रही है।

यह कहा था औरंगाबाद में

Modi Prediction : औरंगाबाद में एक चुनावी रैली में पीएम मोदी ने कहा था कि इस बार बिहार में एनडीए की सबसे बड़ी जीत तय है। उन्होंने लोगों से 14 नवंबर के बाद विजय उत्सव की तैयारी करने को कहा था। अब यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से साझा किया जा रहा है।

अमित मालवीय ने शेयर किया वीडियो

Modi Prediction : भाजपा आइटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने भी यह वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “एनडीए अपनी अब तक की सबसे बड़ी जीत दर्ज करने के लिए तैयार है — बिल्कुल वैसे ही जैसे प्रधानमंत्री ने कहा था।”

कहा था— बिहार को कट्टा सरकार नहीं चाहिए

Modi Prediction : इसके साथ ही पीएम मोदी ने इंडी गठबंधन पर हमला बोलते हुए कहा था कि ‘जंगलराज’ के समर्थकों के आने से बिहार में नौकरी, निवेश और सुरक्षा सभी खतरे में पड़ जाएंगे। उन्होंने चेतावनी दी थी कि यदि ‘भैया की सरकार’ आती है तो कट्टा, दोनाली और फिरौती जैसे पुराने दिन लौट आएंगे—लेकिन बिहार को ‘कट्टा सरकार’ नहीं चाहिए।

पीएम मोदी ने पहले चरण के मतदान का जिक्र करते हुए कहा था कि बिहार में रिकॉर्ड वोटिंग हुई है। पहले चरण में करीब 65% मतदान हुआ, जिससे यह साबित होता है कि एनडीए सरकार की वापसी सुनिश्चित है और इसे खुद बिहार की जनता ने तय कर दिया है।

बिहार में 6 और 11 नवंबर को दो चरणों में वोट डाले गए थे। चुनाव आयोग के अनुसार पहले चरण में 64% से अधिक और दूसरे चरण में 68% से ज्यादा मतदान दर्ज किया गया।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी गई