पटना, 14 अक्टूबर। Bihar Elections : बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। राजनीतिक दलों ने चुनाव में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। बिहार चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बाद भाकपा माले ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है।
बिहार विधानसभा चुनाव के लिए इंडिया गठबंधन में भाकपा माले शामिल है। पार्टी ने 18 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी। भाकपा माले की लिस्ट के अनुसार मदन सिंह चंद्रवंशी को तरारी, शिवप्रकाश रंजन को अगिआंव, कयामुद्दीन अंसारी को आरा, अजीत कुमार सिंह उर्फ अजीत कुशवाहा को डुमरांव और अरुण सिंह को काराकाट विधानसभा सीट से टिकट मिली है।
अरवल सीट से महानंद सिंह को टिकट
Bihar Elections : अरवल सीट से महानंद सिंह, घोषी से रामबली सिंह यादव, पालीगंज से संदीप सौरभ, दीघा सीट से दिव्या गौतम और फुलवारी से गोपाल रविदास विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। दरौली से सत्यदेव राम, जिरादेई से अमरजीत कुशवाहा और दरौंदा से अमरनाथ यादव चुनावी ताल ठोंकेगे। जितेंद्र पासवान को भोरे से, वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता को सिकटा, फूलबाबू सिंह को वारिसनगर, रंजीत राम को कल्याणपुर और महबूब आलम को बलरामपुर से उम्मीदवार बनाया गया है।
भाजपा से ये हैं उम्मीवार
Bihar Elections : वहीं, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने भी पहली लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 71 उम्मीदवारों के नामों का एलान किया गया है। पार्टी ने कई पुराने विधायकों के टिकट काटे हैं तो कई नए चेहरों को चुनावी मैदान में उतारा है। साथ ही भाजपा ने 9 महिलाओं को भी टिकट दिया है। इस लिस्ट में बिहार के दोनों डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा और सम्राट चौधरी के नाम भी शामिल हैं।
भाजपा की पहली सूची के मुताबिक, बेतिया से रेणु देवी, रक्सौल से प्रमोद कुमार सिन्हा, पिपरा से श्याम बाबू प्रसाद यादव, मधुबन से राणा रणधीर सिंह, मोतिहारी से प्रमोद कुमार, ढाका से पवन जायसवाल, रीगा से बैद्यनाथ प्रसाद, बथनाहा से अनिल कुमार राम और परिहार से गायत्री देवी को टिकट मिला है।
Author: ohm verma
Om Verma (ohm verma) is a graduate from Motilal Nehru College of Delhi University. He has done Journalism and Mass Communication from Kurukshetra University. He has worked in Hari Bhoomi newspaper published from Haryana. After this, he worked for Dainik Jagran as Chief Sub Editor for a long time. He held many important roles in the Noida office. During this time, he participated in debates on many national TV channels.







