'एन पी एन लाइव'

Bihar Elections : भाजपा की हुईं मै​थिली ठाकुर, कहा— प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं प्रेरणास्रोत

SHARE:

Bihar Elections: Maithili Thakur Joins BJP, Says PM Modi Inspires Her

पटना, 14 अक्टूबर। Bihar Elections : बिहार में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज गया है। इस बीच बिहार की मशहूर लोकगायिका मैथिली ठाकुर मंगलवार को भाजपा में शामिल हो गई हैं। उन्होंने बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप कुमार जायसवाल की उपस्थिति में पार्टी की सदस्यता ली।

इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि लोकगायिका मैथिली ठाकुर को पूरी दुनिया सलाम करती है। मिथिला की बेटी ने कम उम्र में पूरी दुनिया में नाम किया है। भाजपा उनका स्वागत करती है।

राज्य में एनडीए की सरकार बनेगी

Bihar Elections : उन्होंने कहा कि एनडीए की सरकार नीतीश कुमार और पीएम मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रही है। बिहार का वोटर एक बार फिर एनडीए की सरकार बनाएगा। उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है। एनडीए ने सबसे पहले सीटों की घोषणा कर दी। विपक्ष हताशा और डिप्रेशन में है। विपक्ष अफवाह फैलाने की कोशिश कर रहा है, पर हकीकत सब जानते हैं। अभी और विपक्ष के नेता एनडीए में शामिल होंगे। आगे-आगे देखिए होता है क्या।

उन्होंने कहा कि विपक्ष का टायर पंक्चर हो गया है और सारी हवा निकल गई है।

मैथिली ने यह कहा

Bihar Elections : मैथिली ठाकुर ने कहा कि मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार में एनडीए से काफी प्रभावित हूं। इसलिए मैंने भाजपा ज्वाइन की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी हमेशा प्रेरणा देते हैं। मुझे प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में काम करके खुशी होगी। इस दौरान उन्होंने छठी मैया का भजन भी गाकर सुनाया।

अगर बिहार चुनाव की बात करें तो राज्य में दो चरणों में 6 और 11 नवंबर को मतदान होंगे। वहीं, चुनावी नतीजों की घोषणा 14 नवंबर को होगी।

चुनाव को ध्यान में रखते हुए सभी राजनीतिक दलों ने युद्ध स्तर पर तैयारियां तेज कर दी हैं। दूसरी तरफ, राजनीतिक दलों की तरफ से एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, तो सियासी भविष्य की तलाश में नेताओं का एक पाले से दूसरे पाले में जाने का सिलसिला भी शुरू हो गया है।

ohm verma
Author: ohm verma

Om Verma (ohm verma) is a graduate from Motilal Nehru College of Delhi University. He has done Journalism and Mass Communication from Kurukshetra University. He has worked in Hari Bhoomi newspaper published from Haryana. After this, he worked for Dainik Jagran as Chief Sub Editor for a long time. He held many important roles in the Noida office. During this time, he participated in debates on many national TV channels.

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी गई