'एन पी एन लाइव'

Delhi Accident : मुकुंदपुर फ्लाईओवर के पास कार ने बाइक सवार तीन लोगों को कुचला

SHARE:

A tragic accident in Delhi as a car crushed three bike riders near the Mukundpur flyover, leading to chaos and police investigation.

मुकुंदपुर, 29 सितंबर। Delhi Accident : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हिट एंड रन का मामला सामने आया है। आउटर रिंग रोड पर मुकुंदपुर फ्लाईओवर के पास तेज रफ्तार अज्ञात कार ने एक बाइक को टक्कर मार दी, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई।

मौके पर ही हो गई मौत

Delhi Accident : हादसा जहांगीरपुरी थाना क्षेत्र में हुआ। बाइक पर 60 वर्षीय मोहम्मद शाहिद अपने 25 वर्षीय बेटे मोहम्मद फैज और 10 वर्षीय पोते के साथ घोंडा जा रहा था, तभी अचानक तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से तीनों सड़क पर गिरे और इसी दौरान पीछे से आ रही दूसरी कार ने तीन लोगों को कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

कार चालक फरार

Delhi Accident : पीड़ित परिवार का कहना है कि कार बहुत तेज रफ्तार में थी और ड्राइवर खतरनाक ढंग से चला रहा था। तीनों द्वारका से अपने घर घोंडा जा रहे थे। हादसे के बाद कार चालक फरार हो गया। हम लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

उन्होंने बताया कि मोहम्मद शाहिद नोएडा सेक्टर 8 में एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

Delhi Accident : एक्सीडेंट की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि हादसे को अंजाम देने वाली दोनों कारों और उनके चालकों का सुराग मिल सके।

अब तक किसी भी कार या आरोपित की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने जहांगीरपुरी के बाबू जगजीवन राम अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद तीनों शव परिजनों को सौंप दिए। इस भीषण हादसे के बाद दिल्ली की सड़कों पर सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी गई