पटना, 31 अगस्त। Nitish Kumar : बिहार में ‘वोटर अधिकार यात्रा’ में भाषा की सारी सीमाएं टूट गईं। प्रधानमंत्री मोदी को लेकर अमर्यादित टिप्पणी की गई। अब बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ को लेकर नीतीश सरकार पर विवादित टिप्पणी कर दी है। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर विवादित बयान देते हुए उन्हें ‘चिट मिनिस्टर’ बता डाला।
राजद नेता ने कहा कि नीतीश सरकार के पास अपना कोई विजन नहीं है। बिहार की जनता इनके चाल और चरित्र को समझ चुकी है और अब परिवर्तन लाएगी।
नीतीश कुमार के पास अपना कोई विजन नहीं
Nitish Kumar : पटना में रविवार को मीडिया से बातचीत में राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा, ”मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तो चीटिंग कर ही रहे हैं। उनका अपना विजन तो है नहीं। वह मुख्यमंत्री की तरह नहीं, बल्कि ‘चिट मिनिस्टर’ की तरह काम कर रहे हैं। इनके पास अपना कोई विजन नहीं है। बिहार की जनता इनके चाल और चरित्र को पहचान गई है। अब परिवर्तन लाएगी।”
दरअसल, बिहार मंत्रिमंडल ने शुक्रवार को महिलाओं के रोजगार के लिए नई योजना ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ की स्वीकृति दी। इस योजना का मुख्य लक्ष्य राज्य के सभी परिवारों की एक महिला को उनकी पसंद का रोजगार शुरू करने के लिए आर्थिक सहायता देना है।
नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया पर यह लिखा
Nitish Kumar : इस योजना को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लटेफॉर्म एक्स पर लिखा था, “हम लोगों ने नवंबर, 2005 में सरकार बनने के बाद से ही महिला सशक्तीकरण के लिए बड़े पैमाने पर काम किया है। महिलाओं को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं।
अब महिलाएं अपनी मेहनत से न केवल बिहार की प्रगति में अपना योगदान दे रही हैं, बल्कि वे अपने परिवारों की आर्थिक स्थिति को भी मजबूत कर रही हैं। इसी मिशन को आगे बढ़ाते हुए हम लोगों ने महिलाओं के हित में अब एक महत्वपूर्ण एवं अभूतपूर्व निर्णय लिया है, जिसके सकारात्मक दूरगामी परिणाम होंगे।”
योजना के तहत 10 हजार रुपये देने का है प्रावधान
Nitish Kumar : नई योजना के तहत आर्थिक सहायता के रूप में सभी परिवारों की एक महिला को अपनी पसंद के रोजगार के लिए 10 हजार रुपये की राशि प्रथम किस्त के रूप में दी जाएगी। इच्छुक महिलाओं से आवेदन प्राप्त करने की प्रक्रिया शीघ्र शुरू की जाएगी।
Nitish Kumar : अब तेजस्वी यादव ने कर दी टिप्पणी, नीतीश कुमार को बता दिया ‘चिट मिनिस्टर’
National Prime News
FOLLOW US:
SHARE:

Author: National Prime News
Bihar IPS Transfers : बिहार में बड़ा पुलिस फेरबदल, कई आइपीएस अधिकारियों के तबादले, कई जिलों के एसपी बदले
Imran Khan Hospital : पाकिस्तान सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, इमरान खान को अस्पताल में भर्ती कराने के निर्देश
Jantar Mantar Protest : जंतर-मंतर प्रदर्शन मामले में छात्रों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, दंडात्मक कार्रवाई पर रोक
Death Penalty : मौत की सजा पर सुप्रीम कोर्ट का रुख साफ, फांसी को नहीं माना असंवैधानिक
Rahul Gandhi Letter : छात्रों के आंदोलन को लेकर राहुल गांधी का हेमंत सोरेन को पत्र, बोले- व्यक्तिगत मुलाकात से बनेगा भरोसे का माहौल