'एन पी एन लाइव'

Voter Rights Yatra: औरंगाबाद में राहुल गांधी ने भरी हुंकार, बोले- वोट चोर, गद्दी छोड़…

SHARE:

Voter Rights Yatra

पटना, 17 अगस्त। Voter Rights Yatra:  लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी मंगलवार शाम बिहार के औरंगाबाद जिले पहुंचे। वे यहां ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के तहत पहुंचे थे, जिसका उद्देश्य देश के नागरिकों को वोटिंग अधिकारों के प्रति जागरूक करना है।

उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा, “चुनाव आयोग के अधिकारी कहते हैं कि वोटर का नाम काटेंगे, नया नाम जोड़ेंगे, लेकिन हम आपको वोटर लिस्ट नहीं दिखाएंगे और जब हम सवाल पूछते हैं तो जवाब मिलता है। क्या कर लोगे तो मैं आपको बताता हूं कि हम क्या करेंगे। बिहार की ताकत आपको दिखाएंगे।”

हम आपसे नहीं डरते

राहुल गांधी ने चुनाव आयोग, प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा, “मैं, तेजस्वी यादव और पूरा बिहार आपसे नहीं डरते हैं।”

उन्होंने कहा, “मैं गारंटी देता हूं, वोट चोरी की सच्चाई हिंदुस्तान के हर नागरिक की आंखों के सामने रख देंगे।”

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर आइएनसी बिहार यूनिट की तरफ से पोस्ट कर कहा गया कि राहुल गांधी ने औरंगाबाद में जनसभा को संबोधित किया और ‘वोट चोरी’ के खिलाफ आवाज उठाई।”

उन्होंने ‘वोट चोर – गद्दी छोड़’ का नारा बुलंद किया।

Voter Rights Yatra
Voter Rights Yatra
सम्राट चौधरी ने बताया नौटंकी

Voter Rights Yatra:  वहीं, दूसरी तरफ बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ को नौटंकी बताया। उन्होंने बताया कि इस यात्रा के जरिए ‘चोर-चोर मौसेरे भाई’ आपस में मिले हैं। एक ने देश को लूटा और दूसरे परिवार ने बिहार को लूटने का काम किया।

Voter Rights Yatra:  पटना के भाजपा प्रदेश कार्यालय में एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री ने कहा कि एक नेता कह रहे हैं कि एसआइआर के जरिए वोटों की चोरी हो रही है और एक नेता ‘जननायक’ बनने की कोशिश कर रहे हैं। बिहार की जनता जानती है कि जननायक कर्पूरी ठाकुर हुए, जेपी हुए। राहुल गांधी बिना मेहनत के जननायक बनना चाहते हैं। यह बिहार के लिए हंसी की बात है। यह बिहार के जननायक का अपमान है।

Voter Rights Yatra
Voter Rights Yatra

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी गई