'एन पी एन लाइव'

Malegaon blast case: आरोपितों के बरी होने पर देश के साधु—संतों में खुशी

SHARE:

Malegaon blast case

नई दिल्ली, 31 जुलाई। Malegaon blast case : देशभर के साधु संत आज खुश हैं। मालेगांव विस्फोट मामले में सभी आरोपितों को बरी किए जाने के बाद संतों ने कहा कि 17 साल लंबी कानूनी लड़ाई चली। अंत में सत्य की जीत हुई। साधु-संतों का मानना है कि यह फैसला न केवल आरोपितों के लिए राहत लेकर आया, बल्कि यह भी दर्शाता है कि न्यायपालिका ने सबूतों के अभाव में निष्पक्ष निर्णय लिया।

वाराणसी के संत आचार्य बृजेश पाण्डेय ने कहा कि हिंदू समाज अनादि काल से वसुधैव कुटुम्बकम् और सर्वे भवन्तु सुखिन: की बात करता आया है। मुझे पूर्ण विश्वास था कि एक दिन मालेगांव ब्लास्ट में ये सभी लोग निर्दोष साबित होंगे और आज न्यायालय द्वारा ये बात सच हो गया।

हिंदू धर्म के लोग  सहिष्णु

आचार्य बृजेश पाण्डेय ने कहा कि हिंदू धर्म के लोग हमेशा से सहिष्णु रहे हैं। वे हमेशा समाज के निर्माण में अहिंसा परमो धर्म की बात करते हैं। हम सम्पूर्ण विश्व को भगवान की कीर्ति मानते हैं हम कभी किसी से द्वेषपूर्ण व्यवहार नहीं करते हैं। इसलिए आज एक न्याय दिवस है। इसके लिए न्यायालय का बहुत बहुत आभार कि आपने न्यायोचित जांच कर हमारे हिन्दू भाइयों को न्याय दिया है।

सत्य की जीत

Malegaon blast case : इस फैसले पर साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि सत्य की हमेशा जीत होती है। लेकिन कांग्रेस ने भारतीय संस्कृति के एक पवित्र अंग भगवा को आतंकवाद करार देने का दुस्साहस किया। एक तरह से, अदालत का फैसला कांग्रेस पर खुद का मारा तमाचा है। कांग्रेस ने हिन्दुओं को बदनाम करने की कोशिश की। सावन का महीना चल रहा है, न्याय मिला है। भारत के लिए आज गौरव का दिन है।

Malegaon blast case

हिंदुओं का अपमान करने का प्रयास

हनुमानगढ़ी मंदिर में फैसले को लेकर जश्न मनाया गया। महंत राजू दास ने भक्तों और संतों को लड्डू बांटे। उन्होंने कहा कि आज हमें राहत मिली है कि मालेगांव विस्फोट मामले का अंत आ गया है। उस विस्फोट में कई लोगों की जान चली गई थी। कुछ सरकारों द्वारा सनातन धर्म को बदनाम करने और हिंदुओं का अपमान करने का प्रयास किया। इसके तहत ‘भगवा आतंकवाद’ मिथ्या गढ़ा गया। कांग्रेस ने भगवा आतंकवाद गढ़ा, क्या इसके लिए सोनिया गांधी माफी मागेंगी? क्या कांग्रेस पार्टी माफी मांगेगी?

कांग्रेस को जवाब देना ​चाहिए

अखिल भारतीय संत समिति के महासचिव स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती ने कहा कि जहां धर्म है, वहां विजय अवश्य होती है। मालेगांव बम विस्फोट केस बहुत ही जटिल मामला था। यूपीए के शासनकाल में सोनिया गांधी-राहुल गांधी के नेतृत्व में हिंदू आतंकवादी परिभाषा गढ़ने का प्रयास किया। वहीं, प्रज्ञा ठाकुर जैसे लोगों को बम ब्लास्ट का अभियुक्त बनाकर 9 बरसों तक जेल में रखा गया। इसकी जवाबदेही होनी चाहिए, कांग्रेस को जवाब देना चाहिए। हिंदू आतंकवादी नहीं होता है।

Malegaon blast case :हरिद्वार के एक संत ने अदालत के फैसले की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह फैसला बहुत अच्छा और निष्पक्ष है। हम इसके लिए एनआइए अदालत का धन्यवाद करते हैं। यह फैसला पहले ही हो जाना चाहिए था, लेकिन देर ही सही, न्याय मिला है। साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को बधाई देते हैं।

अदालत का फैसला उचित

दूसरे संत ने कहा कि एनआइए अदालत द्वारा दिया गया फैसला उचित है। एक बहुत बड़ा षडयंत्र भगवा पर किया गया था। सारे षडयंत्र का पर्दाफाश कर दिया गया है। कोर्ट ने साध्वी प्रजा ठाकुर समेत सभी को बरी कर दिया है।

ohm verma
Author: ohm verma

Om Verma (ohm verma) is a graduate from Motilal Nehru College of Delhi University. He has done Journalism and Mass Communication from Kurukshetra University. He has worked in Hari Bhoomi newspaper published from Haryana. After this, he worked for Dainik Jagran as Chief Sub Editor for a long time. He held many important roles in the Noida office. During this time, he participated in debates on many national TV channels.

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी गई