'एन पी एन लाइव'

Bihar : सीएम नीतीश कुमार के फैसले से तीन गुना हुई प्रोत्‍साहन राशि, स्वास्थ्य मंत्री ने जताया आभार

SHARE:

Bihar

 

पटना, 30 जुलाई। Bihar : बिहार की ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती देने वाले आशा और ममता कार्यकर्ताओं को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार ने एक ऐतिहासिक तोहफा दिया है। अब आशा कार्यकर्ताओं को हर महीने 3,000 रुपये और ममता कार्यकर्ताओं को प्रति प्रसव 600 रुपये की प्रोत्साहन राशि कर दी गई है। जिस पर बिहार के स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री मंगल पांडेय खुशी जाहिर की है। पहले यह राशि 1,000 रुपये और 300 रुपये थी। इसके साथ ही बिहार में 29 हजार आशा कार्यकर्ता आशा फैसलिटेटर की बहाली का रास्‍ता भी साफ हो गया है। स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री ने कहा कि यह प्रक्रिया 2 महीने के भीतर पूरी कर ली जाएगी।

सवा लाख महिला आशा कार्यकताओं को होगा लाभ

मंगल पांडेय ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि इस फैसले से राज्य भर की 91,094 आशा कार्यकर्ताओं, 4,364 आशा फैसिलिटेटर्स और लगभग 4,600 ममता कार्यकर्ताओं को सीधा लाभ मिलेगा। यह निर्णय 1 जुलाई 2025 से लागू होगा। लेकिन दो महीने बाद आशा कार्यकर्ता, ममता कार्यकर्ता और आशा फैसिलिटेटर की संख्‍या बढ़कर करीब सवा लाख हो जाएगी। उन्‍होंने जानकारी साझा करते हुए बताया कि दो महीने के भीतर ही राज्‍य भर में 2900 आशा कार्यकर्ता, आशा फैसलिटेटर की बहाली की जाएगी। जिसका रास्‍ता भी साफ हो गया है। इस बहाली के बाद प्रदेश में इनकी संख्‍या सवा लाख हो जाएगी।

दूरदर्शी ही सीएम की सोच : मंगल पांडेय

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मानदेय बढ़ोतरी के फैसल पर खुशी जाहिर की है। उन्‍होंने इसे सीएम नीतीश के विजनरी नेतृत्व और महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण बताया है। उन्होंने कहा, ये महिलाएं राज्य के कोने-कोने तक स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ बनकर खड़ी हैं और अब उन्हें उनका हक मिल रहा है।

सिर्फ प्रोत्साहन नहीं, अब स्मार्टफोन और साड़ी भी

स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री मंगल पांडेय ने बताया कि सरकार सिर्फ मानदेय ही नहीं बढ़ा रही है, बल्कि हर आशा कार्यकर्ता को अब स्मार्टफोन खरीदने के लिए 13,180 रुपये, मोबाइल रिचार्ज के लिए 200 रुपये और दो साड़ियों के लिए 2,500 रुपये भी दिए जाएंगे। यह कदम डिजिटल हेल्थ मॉनिटरिंग को बढ़ावा देगा और कार्यकर्ताओं की सुविधा को बेहतर बनाएगा। इसके अलावा थर्मामीटर और मेडिकल किट भी दिए जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पढ़ी गई