'एन पी एन लाइव'

Haridwar : हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में भगदड़, 6 श्रद्धालुओं की मौत हुई

SHARE:

Haridwar

हरिद्वार, 27 जुलाई। Haridwar : हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में भगदड़ की घटना में 6 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है, जबकि कई श्रद्धालुओं की हालत गंभीर है। पुलिस और मेडिकल टीमें मौके पर हैं। राहत एवं बचाव कार्य जारी है।

शुरुआती जानकारी के अनुसार भारी भीड़ के कारण हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में भगदड़ हुई है। हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में हर रोज श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है। रविवार का दिन होने के कारण मंदिर में अधिक भीड़ पहुंच गई। बताया जा रहा है कि भारी भीड़ के बीच मंदिर परिसर में रविवार को अफरा-तफरी मची। धक्का-मुक्की होने के बाद वे एक-दूसरे पर गिरने लगे। इससे वहां भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई।

मौके पर पहुंची पुलिस बल

Haridwar : मंदिर में भगदड़ की सूचना मिलने पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को संभालने की कोशिश की। कुछ लोगों की स्थिति गंभीर होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मनसा देवी मंदिर में भी मेडिकल टीमें पहुंची हैं, जो चोटिल श्रद्धालुओं की मदद कर रही हैं।

हरिद्वार के एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोभाल ने भगदड़ की घटना में 6 लोगों की मौत की पुष्टि की है।

मुख्यमंत्री ने दुख जताया

Haridwar : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस घटना पर दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “हरिद्वार स्थित मनसा देवी मंदिर में भगदड़ मचने का अत्यंत दुखद समाचार प्राप्त हुआ है। उत्तराखंड एसडीआरएफ, स्थानीय पुलिस तथा अन्य बचाव दल मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्यों में जुटे हुए हैं। इस संबंध में निरंतर स्थानीय प्रशासन के संपर्क में हूं और स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। माता रानी से सभी श्रद्धालुओं के सकुशल होने की प्रार्थना करता हूं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पढ़ी गई