'एन पी एन लाइव'

terrorists : गुजरात की एंटी टेररिस्ट स्क्वाड ने अलकायदा के चार आतंकवादियों को दबोचा

SHARE:

terrorists

अहमदाबाद, 23 जुलाई। terrorists : गुजरात की एंटी टेररिस्ट स्क्वाड (ATS) को बहुत बड़ी सफलता हाथ लगी है। ATS ने एक अलकायदा मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। चार आतंकियों को पकड़ लिया। दो गुजरात से, एक दिल्ली से और एक नोएडा (यूपी) से गिरफ्तार किया गया है। आतंकियों की उम्र २० से २५ वर्ष बताई जाती है।

मामले की जांच जारी

terrorists : गुजरात पुलिस ने अहमदाबाद में आतंकवाद रोधी एक बड़े अभियान में अल-कायदा इन इंडियन सबकॉन्टिनेंट (AQIA) से जुड़े चार लोगों को गिरफ्तार किया है। चारों आतंकियों से एसटीएस की टीम पूछताछ कर रही है और मामले की जांच चल रही है।

आतंकियों में से मोहम्मद फैक पुत्र मोहम्मद रिजवान, जो फरासखाना, दिल्ली में रहता है; मोहम्मद फरदीन पुत्र मोहम्मद रईस, जो फतेहवाड़ी, अहमदाबाद में रहता है; सेफुल्ला कुरेशी पुत्र मोहम्मद रफीक, जो भोईवाडा, मोडासा में रहता है; और जीशान अली पुत्र आसिफ अली, जो नोएडा सेक्टर 63, उत्तर प्रदेश में रहता है।

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने बुधवार को आकाशदीप नामक एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया। उसे दिल्ली पुलिस ने इंदौर, मध्य प्रदेश से गिरफ्तार किया।

आकाशदीप अमृतसर में रहता है

terrorists : 22 साल का आकाशदीप अमृतसर में रहता है। माना जाता है कि पंजाब के बटाला में ग्रेनेड हमले के दौरान आकाशदीप ने हमलावरों कोलॉजिस्टिक मदद दी थी। उस पर हथियारों की तस्करी का भी आरोप लगा है। Special Branch ने बताया कि आकाशदीप सोशल मीडिया के माध्यम से बब्बर खालसा इंटरनेशनल से जुड़े आतंकियों से संपर्क में था।

Nivedita Jha
Author: Nivedita Jha

Nivedita Jha is a graduate from Baba Saheb Bhimrao Ambedkar University. She is also a double post graduate. She has also done journalism. She has five years of experience in journalism.

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी गई