'एन पी एन लाइव'

Chandan Mishra murder case: एक दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया आरोपित तौसीफ

SHARE:

Chandan Mishra murder case

पटना, 22 जुलाई। Chandan Mishra murder case : बिहार के पटना में पारस अस्पताल के अंदर चंदन मिश्रा की हत्या करने वाले चारों आरोपित पकड़े गए हैं। कोर्ट ने आरोपित तौसीफ के एक दिन की पुलिस रिमांड को मंजूरी दे दी है, वहीं अन्य तीन आरोपित न्यायिक हिरासत में भेजे गए।

कोलकाता से गिरफ्तार किए गए

Chandan Mishra murder case :17 जुलाई को शास्त्री नगर थाना अंतर्गत पारस हॉस्पिटल में इलाजरत चंदन कुमार मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्याकांड के जांच क्रम में सीसीटीवी फुटेज के अवलोकन के आधार पर घटना में संलिप्त अभियुक्तों की पहचान करते हुए तकनीकी विश्लेषण एवं सूचना संकलन के आधार पर कोलकाता पुलिस एवं कोलकाता एसटीएफ के सहयोग से चार अभियुक्तों को कोलकाता से गिरफ्तार किया गया।

कोर्ट ने दी स्वीकृति

Chandan Mishra murder case :पटना पुलिस द्वारा गिरफ्तार चारों अभियुक्तों को ट्रांजिट रिमांड पर कोलकाता से पटना लाया गया। पटना लाने के बाद सभी का मेडिकल परीक्षण कराया गया, जिसके पश्चात न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। हत्याकांड में संलिप्त एक अभियुक्त तौसीफ से पूछताछ करने हेतु पुलिस रिमांड के लिए न्यायालय में आवेदन समर्पित किया गया, जिस पर न्यायालय द्वारा पटना पुलिस की रिमांड की मांग स्वीकृत करते हुए पुलिस रिमांड दी गई है।

गिरफ्तार अन्य तीन अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

हर पहलू की गहराई से जांच

Chandan Mishra murder case : शुरुआती पूछताछ में यह बात सामने आई है कि हत्या की साजिश निशु खान के आवास पर रची गई थी और वारदात को अंजाम मुख्य रूप से तौसीफ ने दिया। पुलिस अब अन्य संदिग्धों से भी पूछताछ कर रही है और इस मामले से जुड़े हर पहलू की गहराई से जांच की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि बिहार का कुख्यात अपराधी चंदन मिश्रा जेल में बंद था, लेकिन तबीयत बिगड़ने के बाद उसे पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसका इलाज चल रहा था। इसी दौरान, अपराधियों ने चंदन मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

ohm verma
Author: ohm verma

Om Verma (ohm verma) is a graduate from Motilal Nehru College of Delhi University. He has done Journalism and Mass Communication from Kurukshetra University. He has worked in Hari Bhoomi newspaper published from Haryana. After this, he worked for Dainik Jagran as Chief Sub Editor for a long time. He held many important roles in the Noida office. During this time, he participated in debates on many national TV channels.

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी गई