'एन पी एन लाइव'

Namibia : नामीबिया ने प्रधानमंत्री मोदी को देश के सर्वोच्च सम्मान से किया सम्मानित, देखें शानदार तस्वीरें

SHARE:

Namibia

विंडहोक। Namibia : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच देशों के विदेश दौरे पर हैं। वह अंतिम पड़ाव में नामीबिया की राजधानी विंडहोक पहुंचे, जहां उनका भव्य स्वागत हुआ। पीएम मोदी को नामीबिया के सर्वोच्च अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नामीबिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ द मोस्ट एंशिएंट वेल्वित्शिया मिराबिलिस’ से सम्मानित किया गया। यह अवॉर्ड 1990 में नामीबिया की स्वतंत्रता के तुरंत बाद 1995 में स्थापित किया गया था, ताकि विशिष्ट सेवा और नेतृत्व को मान्यता दी जा सके।

Namibia
Windhoek: Prime Minister Narendra Modi received by Namibian President Dr. Netumbo Nandi-Ndaitwah during a ceremonial welcome and guard of honour at State House, in Windhoek, Namibia on Wednesday, July 9, 2025. (Photo: IANS/PMO)
विंडहोक में 21 तोपों की सलामी

Namibia : नामीबिया में पाए जाने वाले एक अनोखे और प्राचीन रेगिस्तानी पौधे वेल्वित्शिया मिराबिलिस के नाम पर यह पुरस्कार नामीबियाई लोगों के लचीलेपन, दीर्घायु और स्थायी भावना का प्रतीक है। यह प्रधानमंत्री मोदी का 27वां और इस दौरे का चौथा अवॉर्ड है। नामीबिया के सर्वोच्च सम्मान से पहले पीएम मोदी को विंडहोक में 21 तोपों की सलामी दी गई थी।

Namibia
Windhoek: Prime Minister Narendra Modi receives a ceremonial welcome and guard of honour at State House, in Windhoek, Namibia on Wednesday, July 9, 2025. (Photo: IANS/PMO)
भव्य पारंपरिक स्वागत

Namibia : विंडहोक स्थित होसे कुटाको इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पीएम मोदी का भव्य पारंपरिक स्वागत किया गया, जहां नामीबिया की इंटरनेशनल रिलेशंस एंड कोऑपरेशन मिनिस्टर सेल्मा अशीपाला-मुसावी ने उनका वेलकम किया। यह प्रधानमंत्री मोदी की नामीबिया की पहली यात्रा है और पिछले 27 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यह तीसरी यात्रा है। पीएम मोदी ने देश के संस्थापक और पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सैम नुजोमा को भी श्रद्धांजलि अर्पित की।

Namibia
Windhoek: Prime Minister Narendra Modi receives a ceremonial welcome and guard of honour at State House, in Windhoek, Namibia on Wednesday, July 9, 2025. (Photo: IANS/PMO)
मोदी को ब्राजील में भी सर्वोच्च सम्मान

Namibia : एक दिन पहले पीएम मोदी को ब्राजील में भी सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किया गया था। ब्राजील ने मंगलवार को पीएम मोदी को देश की राजकीय यात्रा के दौरान अपने सर्वोच्च सम्मान ‘ग्रैंड कॉलर ऑफ द नेशनल ऑर्डर ऑफ द सदर्न क्रॉस’ से सम्मानित किया था।

इससे पहले त्रिनिदाद और टोबैगो ने प्रधानमंत्री मोदी को अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ द रिपब्लिक ऑफ त्रिनिदाद एंड टोबैगो’ से सम्मानित किया था। पीएम मोदी त्रिनिदाद और टोबैगो के ‘ऑर्डर ऑफ द रिपब्लिक ऑफ त्रिनिदाद एंड टोबैगो’ से सम्मानित होने वाले पहले विदेशी नेता बन गए। घाना में उन्हें ‘ऑफिसर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार ऑफ घाना’ सम्मान से सम्मानित किया गया था।

Namibia
Windhoek: Prime Minister Narendra Modi receives a ceremonial welcome and guard of honour at State House, in Windhoek, Namibia on Wednesday, July 9, 2025. President of Namibia, Dr. Netumbo Nandi-Ndaitwah is also seen. (Photo: IANS/PMO)
ohm verma
Author: ohm verma

Om Verma (ohm verma) is a graduate from Motilal Nehru College of Delhi University. He has done Journalism and Mass Communication from Kurukshetra University. He has worked in Hari Bhoomi newspaper published from Haryana. After this, he worked for Dainik Jagran as Chief Sub Editor for a long time. He held many important roles in the Noida office. During this time, he participated in debates on many national TV channels.

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी गई