'एन पी एन लाइव'

Crime State : बिहार में डबल मर्डर के बाद गरमाई सियासत, चिराग पासवान ने नीतीश सरकार पर उठाए सवाल

SHARE:

Crime State

पटना। Crime State : बिहार के नालंदा जिले में किशोर और युवती की निर्मम हत्या के बाद राज्य में कानून-व्यवस्था को लेकर सियासत गरमा गई है। एनडीए के सहयोगी और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने इस घटना को बेहद निंदनीय बताते हुए नीतीश कुमार सरकार पर तीखा हमला बोला है।

चिराग पासवान ने कहा, “बिहार में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। अपराधियों का मनोबल इस कदर बढ़ गया है कि वे मुख्यमंत्री के गृह जिले में भी खुलेआम हत्याएं कर रहे हैं। यह घटना न सिर्फ मानवता को झकझोरने वाली है, बल्कि यह राज्य की सुरक्षा व्यवस्था पर भी बड़ा सवाल खड़ा करती है।”

उन्होंने बताया कि उन्होंने स्थानीय प्रशासन से फोन पर बात की है और अपराधियों को चिन्हित कर कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

गांव में दहशत का माहौल

रविवार देर शाम नालंदा जिले के दीपनगर थाना क्षेत्र के डुमरावां गांव में बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर 20 वर्षीय अन्नू कुमारी और 16 वर्षीय हिमांशु कुमार के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। अन्नू, ओमप्रकाश पासवान की पुत्री थी, जबकि हिमांशु, संतोष पासवान का बेटा था। इस वारदात के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है।

परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया

Crime State : परिजनों ने दोनों को आनन-फानन में सदर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। आक्रोशित लोगों ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए नहीं भेजने का प्रयास किया और बाद में स्ट्रेचर पर लेकर सुभाष पार्क के पास पहुंच गए, जहां उन्होंने अस्पताल चौक-बड़ी पहाड़ी मार्ग को जाम कर दिया। पुलिस के समझाने के बाद स्थिति पर काबू पाया गया।

मामूली विवाद ने खूनी रूप ​लिया

Crime State :  बताया जा रहा है कि दो परिवारों के बीच मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया। इस मामले में अब तक सात संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस का दावा है कि जांच जारी है और जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ohm verma
Author: ohm verma

Om Verma (ohm verma) is a graduate from Motilal Nehru College of Delhi University. He has done Journalism and Mass Communication from Kurukshetra University. He has worked in Hari Bhoomi newspaper published from Haryana. After this, he worked for Dainik Jagran as Chief Sub Editor for a long time. He held many important roles in the Noida office. During this time, he participated in debates on many national TV channels.

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी गई