पोर्ट ऑफ स्पेन। Trinidad : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विदेश में एक और सम्मान प्रदान किया गया है। त्रिनिदाद और टोबैगो ने उन्हें अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ द रिपब्लिक ऑफ त्रिनिदाद एंड टोबैगो’ से सम्मानित किया। पीएम मोदी ने देश की सरकार और लोगों का आभार व्यक्त करते हुए इसे दोनों देशों की शाश्वत और गहन मित्रता का प्रतीक बताया और “140 करोड़ भारतवासियों की ओर से एक साझा गौरव के रूप में” स्वीकार किया।
Trinidad : प्रधानमंत्री मोदी ने इस अवसर पर कहा कि यह बहुत गर्व का विषय है कि भारतीय समुदाय द्वारा हमारी साझी परंपरा, संस्कृति और रीति-रिवाजों को आज भी संजोकर रखा गया है। राष्ट्रपति क्रिस्टीन कंगालू और प्रधानमंत्री कमला प्रसाद बिसेसर इस समुदाय की सबसे बड़ी ब्रांड एंबेसडर हैं।
ऐसे मित्र जो हमेशा साथ खड़े रहें
उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक मेलजोल कदम-कदम पर दिखाई देता है। राष्ट्रपति कंगालू के पूर्वज तमिलनाडु में संत तिरुवल्लुवर की धरती से थे। संत तिरुवल्लुवर ने कहा था कि मजबूत देशों के पास छह चीजें होनी चाहिए – वीर सेना, देशभक्त नागरिक, संसाधन, अच्छे जन प्रतिनिधि, मजबूत डिफेंस और ऐसे मित्र देश जो हमेशा साथ खड़े रहें।

करीबी और विश्वसनीय पार्टनर
Trinidad : पीएम मोदी ने कहा, “मैं इस सम्मान को हमारे संबंधों के लिए एक जिम्मेदारी के रूप में भी देखता हूं। एक करीबी और विश्वसनीय पार्टनर के रूप में हम त्रिनिदाद और टोबैगो के लोगों के कौशल विकास एवं क्षमता निर्माण पर बल देते रहे हैं। पूरे विश्व में भारत के लिए त्रिनिदाद और टोबैगो महत्वपूर्ण पार्टनर है। हमारा सहयोग पूरे ग्लोबल साउथ के लिए महत्वपूर्ण है।”
उल्लेखनीय है कि इससे पहले गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अफ्रीकी देश घाना में भी सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। घाना ने पीएम मोदी को ‘ऑफिसर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार ऑफ घाना’ से सम्मानित किया था।
25वां अंतर्राष्ट्रीय सम्मान
Trinidad : पीएम मोदी त्रिनिदाद और टोबैगो के ‘ऑर्डर ऑफ द रिपब्लिक ऑफ त्रिनिदाद एंड टोबैगो’ से सम्मानित होने वाले पहले विदेशी नेता बन गए हैं। यह किसी देश द्वारा उन्हें दिया जाने वाला 25वां अंतर्राष्ट्रीय सम्मान है।
Author: ohm verma
Om Verma (ohm verma) is a graduate from Motilal Nehru College of Delhi University. He has done Journalism and Mass Communication from Kurukshetra University. He has worked in Hari Bhoomi newspaper published from Haryana. After this, he worked for Dainik Jagran as Chief Sub Editor for a long time. He held many important roles in the Noida office. During this time, he participated in debates on many national TV channels.







