'एन पी एन लाइव'

Mexico: स्ट्रीट फेस्टिवल बंदूकधारियों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, 12 की मौत, 20 घायल

SHARE:

मेक्सिको सिटी। Mexico : मेक्सिको के गुआनाजुआतो राज्य में स्थित इरापुआटो में सेंट जॉन द बैपटिस्ट के सम्मान में आयोजित एक उत्सव के दौरान बंदूकधारियों ने गोलीबारी की, जिसमें 12 लोगों की मौत हो गई। इनके अलावा 20 लोग घायल हुए हैं। स्थानीय अधिकारियों ने इस घटना की पुष्टि की है।

यह वारदात बुधवार रात को हुई। उस समय लोग कम्युनिटी हाउसिंग कॉम्प्लेक्स में डांस करने और शराब पीने के लिए एकत्र हुए थे। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में वारदात से ठीक पहले लाइव बैंड की धुन पर लोग नाचते नजर आ रहे हैं।

इरापुआटो के एक स्थानीय अधिकारी रोडोल्फो गोमेज सर्वेंट्स ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में पुष्टि की है कि 12 लोग इस घटना में मारे गए हैं, जबकि 20 घायलों का इलाज चल रहा है।

घटना की निंदा

मेक्सिकन राष्ट्रपति क्लाउडिया शिनबाम ने इस घटना की निंदा करते हुए जल्द से जल्द न्याय का आदेश दिया है। उन्होंने कहा, “जो हुआ, वह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। मामले की जांच चल रही है। फेडरल एंड स्टेट सिक्योरिटी फोर्सेज हमलावरों की पहचान में जुटी है।

Mexico : मेक्सिको सिटी के उत्तर-पश्चिम में स्थित गुआनाजुआटो राज्य हाल के वर्षों में मेक्सिको के सबसे हिंसक इलाकों में से एक बन गया है। अपराधी गिरोह ड्रग्स, वसूली नेटवर्क और अन्य अवैध कारोबारों पर कंट्रोल हासिल करने के लिए जानलेवा गैंगवार जारी है।

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, राज्य में इस साल जनवरी से मई के बीच 1,435 हत्याओं के मामले दर्ज किए गए है। यह किसी भी अन्य मेक्सिकन राज्य में हुई ऐसी वारदातों से दोगुनी से भी अधिक है।

स्टेट अटॉर्नी जनरल ऑफिस के अनुसार, इरापुआटो की यह घटना गुआनाजुआटो में अलग-अलग हिंसक घटनाओं में पांच लोगों की हत्या के ठीक एक दिन बाद हुई है।

पिछले महीने भी कुछ इसी तरह की घटना हुई थी। उस समय सैन बार्टोलो डे बेरियोस शहर में एक कैथोलिक चर्च के कार्यक्रम में बंदूकधारियों ने हमला किया था। उस घटना में सात लोग मारे गए थे।

Mexico : अधिकारियों ने अभी तक संदिग्धों का नाम नहीं बताया है। यह पुष्टि भी नहीं की गई है कि इरापुआटो में हाल ही में हुई हिंसा के पीछे कौन सा आपराधिक संगठन हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पढ़ी गई