'एन पी एन लाइव'

Special Ops 2: तैयारी में जुटे विकास मानिकतला, बोले- सिर्फ शारीरिक नहीं, मानसिक ताकत भी जरूरी

SHARE:

Special Ops 2

मुंबई। Special Ops 2 : अभिनेता विकास मानिकतला अपकमिंग वेब सीरीज ‘स्पेशल ऑप्स 2’ के साथ ओटीटी पर डेब्यू करने को तैयार हैं। उन्होंने बताया कि उनकी भूमिका की तैयारी केवल शारीरिक प्रशिक्षण तक सीमित नहीं है। इसमें एक स्पेशल एजेंट की मानसिक ताकत, तुरंत निर्णय लेने की क्षमता और भावनात्मक पक्ष को समझना भी शामिल है।

साल 2006 में टीवी शो ‘लेफ्ट राइट लेफ्ट’ से अभिनय करियर की शुरुआत करने वाले विकास ने बताया, “ ‘स्पेशल ऑप्स 2’ की तैयारी के लिए शारीरिक प्रशिक्षण तो कठिन था ही, लेकिन असल चुनौती थी एक स्पेशल एजेंट के दिमाग को समझना। वह कैसे काम करता है, कैसे फैसले लेता है, इसे समझना मुश्किल था। इसमें उनकी मानसिक दृढ़ता, तुरंत फैसला लेने की कला और इस जिंदगी के भावनात्मक पक्ष को समझना भी शामिल था।”

नीरज जीनियस हैं

Special Ops 2 : निर्देशक नीरज पांडे की तारीफ करते हुए विकास ने कहा, “नीरज जीनियस हैं। उनके साथ काम करना सहज था, जिससे मैं अपना सर्वश्रेष्ठ देने में सफल रहा। हमने स्क्रीन पर उसी सच्चाई को पेश करने के लिए कड़ी मेहनत की और कर रहे हैं। इस भूमिका के लिए पूरी समर्पण की जरूरत थी और हमने अभिनय में वह दिया। मैं दर्शकों के प्यार के लिए आभारी हूं।”

‘स्पेशल ऑप्स 2’ में विकास के साथ केके मेनन, विनय पाठक, ताहिर राज भसीन, करण टैकर, सैयामी खेर और आरिफ जकारिया जैसे सितारे हैं। यह शो 11 जुलाई से स्ट्रीम होगा।

‘स्पेशल ऑप्स’ एक्शन-जासूसी थ्रिलर

Special Ops 2 : साल 2020 में रिलीज ‘स्पेशल ऑप्स’ एक्शन-जासूसी थ्रिलर है, जिसमें केके मेनन ‘हिम्मत सिंह’ के किरदार में थे। हिम्मत सिंह, रिसर्च एंड एनालिसिस विंग का मेंबर रहता है, जो पांच एजेंट्स की टीम बनाता है ताकि भारत में हुए आतंकी हमलों के मास्टरमाइंड को पकड़ा जाए।

इससे पहले की थी माडलिंग

Special Ops 2 : विकास ने अभिनय से पहले मॉडलिंग किस्मत आजमाया था। इसके बाद उन्होंने साल 2006 में ‘लेफ्ट राइट लेफ्ट’ में कैडेट अमरदीप हुड्डा का किरदार निभाया था। इसके बाद वह साल 2013 में ‘मैं ना भूलूंगी’ में दिखे। इसके अलावा विकास साल 2016 में आई ‘ये है आशिकी’, ‘गुलाम’, ‘झांसी की रानी’ और ‘लाल इश्क’ में नजर आए। विकास साल 2022 में ‘बिग बॉस’ के 16वें सीजन का भी हिस्सा बने थे। उन्होंने सलमान खान के शो में वाइल्ड कार्ड से एंट्री ली थी।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी गई