'एन पी एन लाइव'

Iran Israel War: ईरान के तीन प्रमुख न्यूक्लियर साइट्स तबाह होने के बाद नेतन्याहू खुश, ट्रंप को किया फोन

SHARE:

Iran Israel War

तेल अवीव। Iran Israel War : अमेरिका ने ईरान के तीन प्रमुख न्यूक्लियर साइट्स फोर्डो, नतांज और एस्फाहान पर हमला कर तबाह करने का दावा किया है। पूरा अपडेट राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में दिया। इस एयर स्ट्राइक के बाद इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अमेरिका को अपना करीबी मित्र बताया।

हिब्रू भाषा में जारी वीडियो स्टेटमेंट में इजरायली पीएम ने कहा कि इजरायल डिफेंस फोर्सेज (आइडीएफ) ने जो शुरू किया उसे अमेरिका ने अंत तक पहुंचाया।

संघर्ष की शुरुआत

Iran Israel War : बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि उन्होंने संघर्ष की शुरुआत से ही ईरान की ‘न्यूक्लियर फैसिलिटी’ तबाह करने का वादा पूरा कर दिया है। अमेरिका ने ईरान की न्यूक्लियर फैसिलिटी के खिलाफ वह काम पूरा किया है, जिसे ‘आइडीएफ’ ने 13 जून को शुरू किया था।

नेतन्याहू ने कहा, “ऑपरेशन की शुरुआत में, मैंने आपसे वादा किया था कि ईरान की न्यूक्लियर फैसिलिटी को किसी न किसी तरह से तबाह कर दिया जाएगा। यह वादा पूरा किया गया है।”

इजरायली पीएम ने ट्रंप को किया फोन

Iran Israel War : इजरायली पीएम ने अमेरिकी प्रेसिडेंट से टेलीफोन पर हुई बातचीत का भी ब्योरा दिया। कहा, “मैंने अमेरिकी ऑपरेशन खत्म होने के तुरंत बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को बधाई देने के लिए फोन किया था। यह बहुत गर्मजोशी और भावुक बातचीत थी।”

नेतन्याहू ने आगे कहा, “उन्होंने (ट्रंप) मुझे बधाई दी। उन्होंने हमारी सेना को और उन्होंने हमारे लोगों को बधाई दी। राष्ट्रपति ट्रंप दृढ़ता के साथ स्वतंत्र विश्व का नेतृत्व कर रहे हैं। वह इजरायल के बहुत अच्छे मित्र हैं, ऐसे मित्र जैसा कोई और नहीं।”

बता दें कि ईरान पर एयर स्ट्राइक के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने बताया है कि उनका इरादा ईरान की ‘न्यूक्लियर एनरिचमेंट कैपेसिटी’ को तबाह करना था।

तो और हमले करेगा अमेरिका

ट्रंप ने राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा है कि या तो शांति होगी या त्रासदी। उन्होंने बताया कि अभी कई टारगेट्स बचे हैं। अगर जल्दी शांति नहीं आती तो अमेरिका अधिक सटीक हमलों के साथ दूसरे टारगेट्स पर हमला करेगा।

डोनाल्ड ट्रंप ने इस बात पर जोर दिया है कि ईरान को अब संघर्ष खत्म करने के लिए सहमत होना चाहिए। अमेरिका का ईरान पर हमला भारतीय समय के अनुसार रविवार सुबह 4.30 बजे हुआ है।—आइएएनएस

ohm verma
Author: ohm verma

Om Verma (ohm verma) is a graduate from Motilal Nehru College of Delhi University. He has done Journalism and Mass Communication from Kurukshetra University. He has worked in Hari Bhoomi newspaper published from Haryana. After this, he worked for Dainik Jagran as Chief Sub Editor for a long time. He held many important roles in the Noida office. During this time, he participated in debates on many national TV channels.

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी गई