'एन पी एन लाइव'

Plane crash: गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी को अंतिम विदाई, अमित शाह ने दी श्रद्धांजलि

SHARE:

Plane crash

नई दिल्ली। Plane crash : गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी को सोमवार देर शाम अंतिम विदाई दी गई। अहमदाबाद विमान हादसे में 12 जून को उनका निधन हो गया था। रूपाणी का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ हुआ। अंतिम दर्शन और श्रद्धांजलि देने के लिए भारी संख्या में लोग उमड़े।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी राजकोट पहुंचकर विजय रूपाणी के अंतिम दर्शन किए और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक भावुक पोस्ट शेयर किया।

विचारधारा के प्रति पूर्ण समर्पित रहे

Plane crash :अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “आज राजकोट में विजयभाई रूपाणी जी के अंतिम दर्शन कर श्रद्धांजलि अर्पित की। विजयभाई संगठन से लेकर सरकार तक आजीवन विचारधारा के प्रति पूर्णतः समर्पित रहे। उनके जैसे अनुशासित और निष्ठावान साथी को खोना भाजपा परिवार के साथ ही मेरे लिए भी व्यक्तिगत क्षति है। वे हम सब के बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी स्मृति सदैव हमारे मन में जीवित रहेगी। सोमनाथ दादा से प्रार्थना करता हूं कि वे पुण्यात्मा को सद्गति दें और शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।”

Plane crash

डीएनए मिलान किया गया था

Plane crash :उल्लेखनीय है कि अहमदाबाद विमान हादसे के बाद रविवार दोपहर पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के डीएनए का मिलान किया गया था। विजय रूपाणी 12 जून को उसी एयर इंडिया फ्लाइट में थे, जो लंदन जाने के लिए टेकऑफ करते ही दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। इसमें चालक दल के 12 सदस्यों समेत 241 लोगों की जान चली गई थी। इनमें रूपाणी भी थे।

राजकीय शोक का एलान

Plane crash : विजय रूपाणी के निधन पर सोमवार को एक दिन के राजकीय शोक का एलान किया गया। सभी इमारतों पर राष्ट्रीय ध्वज आधे झुके हुए हैं। इस संबंध में गुजरात के मुख्य सचिव ने रविवार को एक आदेश जारी किया था। उन्होंने बताया था कि गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजयभाई रूपाणी के प्रति सम्मान के तौर पर गुजरात सरकार ने निर्णय लिया है कि 16 जून (सोमवार) को एक दिन का राजकीय शोक रहेगा। इस दौरान गुजरात में सभी सरकारी भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा। इस दिन कोई आधिकारिक मनोरंजन कार्यक्रम नहीं होंगे।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी गई