'एन पी एन लाइव'

bihar news : मोतिहारी में मामूली विवाद में चाकू गोदकर युवक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

SHARE:

bihar news

मोतिहारी। bihar news : बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में बुधवार को एक मामूली विवाद की घटना इतनी बड़ी हो गई कि एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है।

पूरी घटना पूर्वी चंपारण जिले के चकिया थाना के बलोचक गांव की है, जहां बताया गया कि भूजा खाने के मामूली विवाद में एक व्यक्ति की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई।

बताया जाता है कि चकिया के बलोचक गांव के अर्जुन साह की हत्या चाकू से गोदकर कर दी गई। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को चाकू के साथ गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि गांव के प्रभु साह और उसके पुत्र बिट्टू साह के बीच पड़ोसी अर्जुन साह को लेकर विवाद हुआ था, इसके बाद बिट्टू साह और प्रभु साह ने मिलकर अर्जुन साह की चाकू मारकर हत्या कर दी।

पुलिस ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक के आदेश पर चकिया के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सतेंद्र कुमार के नेतृत्व में इस मामले की जांच को लेकर एक विशेष टीम का गठन किया गया।

एसडीपीओ सतेंद्र कुमार ने बताया कि इस घटना की एक प्राथमिकी चकिया थाने में दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने बलोचक गांव में छापेमारी कर आरोपी प्रभु साह को गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने बताया कि घटना में प्रयुक्त चाकू को बरामद कर लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

उन्होंने बताया कि फिलहाल हत्या का कारण आपसी विवाद ही प्रतीत हो रहा है। वहीं, घटना से जुड़े अन्य आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पढ़ी गई