'एन पी एन लाइव'

building collapses : दिल्ली के मुस्तफाबाद में इमारत गिरने से 11 की मौत, कई फंसे

SHARE:

building collapses

नई दिल्ली। building collapses : दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके में शनिवार तड़के एक इमारत गिरने से चार लोगों की मौत हो गई और कई के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि यह घटना सुबह करीब 3 बजे हुई।

building collapses
नई दिल्ली: 19 अप्रैल, 2025 को नई दिल्ली के दयालपुर इलाके के मुस्तफाबाद की गली नंबर 1 में चार मंजिला इमारत ढहने के बाद एनडीआरएफ के जवान बचाव अभियान चलाते हुए। फोटो: वसीम सरवर
कई लोगों को बचाया गया

दिल्ली पुलिस ने बताया कि आज सुबह दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके में एक इमारत गिरने से 11 लोगों की मौत हो गई। उत्तर पूर्वी जिले के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त संदीप लांबा ने बताया कि कई लोगों को बचा लिया गया है।

building collapses : लांबा ने कहा कि यह चार मंजिला इमारत थी, बचाव अभियान जारी है। अभी भी आठ से दस लोगों के फंसे होने की आशंका है।

राहत और बचाव कार्य जारी

राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ), पुलिस और डॉग स्क्वायड की टीमें मौके पर मौजूद हैं और राहत-बचाव का कार्य किया जा रहा है।

building collapses
नई दिल्ली: 19 अप्रैल, 2025 को नई दिल्ली के दयालपुर इलाके के मुस्तफाबाद की गली नंबर 1 में चार मंजिला इमारत ढहने के बाद एनडीआरएफ के जवान बचाव अभियान चलाते हुए। फोटो: वसीम सरवर
इमारत ढहने का कारण स्पष्ट नहीं

चार मंजिला इमारत में 20 से 25 लोग रह रहे थे। जिन लोगों को बचाया गया है, उन्हें इलाज के लिए जीटीबी अस्पताल ले जाया गया है। इमारत ढहने का कारण  स्पष्ट नहीं है।

डिवीजनल फायर ऑफिसर राजेंद्र अटवाल ने बताया कि अग्निशमन विभाग को सुबह करीब 2:50 बजे एक कॉल मिली। उन्होंने कहा, ” हमें सुबह करीब 2:50 बजे एक घर ढहने की सूचना मिली। हम मौके पर पहुंचे और पाया कि पूरी इमारत ढह गई है और लोग मलबे में फंसे हुए हैं। एनडीआरएफ, दिल्ली फायर सर्विस लोगों को बचाने के लिए काम कर रही है।”

मौसम बदलने के कुछ देर बाद ही हुई घटना

शुक्रवार रात राजधानी दिल्ली के मौसम में अचानक आए बदलाव के कुछ ही घंटों बाद घर ढहने की घटना हुई।

building collapses : शनिवार के लिए आइएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार, आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और शनिवार शाम तक ऐसा ही होगा। शाम को बहुत हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है। इसके साथ-साथ गरज के साथ छींटे, बिजली और धूल भरी आंधी के साथ 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी, जो 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार पकड़ सकती हैं। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 38 डिग्री सेल्सियस और 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।

-आइएएनएस

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी गई