'एन पी एन लाइव'

Shubhangi Atre : ‘सही पकड़े हैं’, शुभांगी अत्रे ने कहा- यह किरदार मेरे लिए बहुत खास

SHARE:

Shubhangi Atre

मुंबई। Shubhangi Atre :


लोकप्रिय कॉमेडी टीवी शो ‘भाभीजी घर पर हैं’ में अंगूरी भाभी का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री शुभांगी अत्रे ने शो में अपने किरदार के डायलॉग ‘सही पकड़े हैं’ के बारे में बात की। अत्रे ने बताया कि यह उनके लिए बेहद खास है।

प्यारा लगता है यह किरदार

अत्रे ने ‘सही पकड़े हैं’ की लोकप्रियता और प्रशंसकों के दिलों में इसके विशेष स्थान पर खुशी जाहिर की। शुभांगी ने बताया, “यह मेरे लिए बहुत खास है और मुझे प्यारा लगता है। मैंने कभी नहीं सोचा था कि अंगूरी के बात करने का तरीका लोगों के दिलों में इतनी बड़ी जगह बना लेगा। जब मैं उन रील्स को देखती हूं तो अपने किरदार को देखकर मुझे हंसी आ जाती है।”

हमारे लेखक बहुत प्रतिभशाली

अत्रे ने शो के लेखक की तारीफ करते हुए आगे कहा, “हमारे लेखक बहुत प्रतिभाशाली हैं और वे बहुत प्यारी लाइन्स लिखते हैं। लेकिन इसमें मैं अक्सर अपनी भावनाओं का अतिरिक्त स्पर्श जोड़ देती हूं। मेरा ध्यान इस पर रहता है कि यह सभी को बेहतरीन लगे।”

शुभांगी ने सेट से कुछ हल्के-फुल्के पल भी साझा किए और बताया कि जब सीन हंसी वाले हों तो गंभीर या सिंपल दिखना मुश्किल हो जाता है।

उन्होंने बताया, “कभी-कभी सीन इतना मजेदार हो जाता है कि हम हंसते-हंसते लोटपोट हो जाते हैं। एक बार तो मैं एक साधारण लाइन भी नहीं बोल पाई थी, क्योंकि हर कोई हंस रहा था। इसके लिए मुझे एक ही सीन के लिए कई बार कोशिश करनी पड़ी।”

तो फिर सब चालू हो जाते हैं

जब उनसे पूछा गया कि वह सेट पर हंसी और शोर के बीच अपने किरदार में कैसे रमी रहती हैं, तो शुभांगी ने बताया, “यह मुश्किल है। लेकिन मैं गहरी सांस लेती हूं और खुद को याद दिलाती हूं कि ‘अंगूरी सीरियस है, दर्शकों को हंसाना है, खुद नहीं हंसना है।’ फिर भी, अगर कुछ मजाकिया होता है, तो फिर सब चालू हो जाते हैं।”

बता दें, शुभांगी अत्रे ने साल 2016 में ‘भाभीजी घर पर हैं’ में शिल्पा शिंदे की जगह ली थी।

-आइएएनएस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पढ़ी गई