West Bengal Governor : सीएम ममता ने जताया आश्चर्य और उठाए सवाल
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली, 5 मार्च। West Bengal Governor : पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने गुरुवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उनके अचानक इस्तीफे ने राजनीतिक गलियारे में हलचल मचा दी है।
प्रदेश की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस खबर पर आश्चर्य व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस इस्तीफे से मैं हैरान और परेशान हूं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा कि उनके इस्तीफे के पीछे की वजहें स्पष्ट नहीं हैं, लेकिन विधानसभा चुनाव से ठीक पहले यह राजनीतिक दबाव की वजह से हो सकता है।
केंद्र और राज्यों के बीच फेडरल संतुलन पर सवाल
West Bengal Governor : सीएम ममता ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री ने उन्हें सूचित किया कि आरएन रवि को पश्चिम बंगाल का नया राज्यपाल बनाया जा रहा है। उन्होंने इस निर्णय में मेरी सलाह नहीं ली। ममता ने चेतावनी दी कि ऐसे फैसले संविधान की भावना और राज्यों की इज्जत को कमजोर करते हैं। उन्होंने केंद्र को सहयोगात्मक संघवाद (Cooperative Federalism) का सम्मान करने की आवश्यकता बताई।
इस्तीफे के पीछे की वजहें अस्पष्ट
West Bengal Governor : सीवी आनंद बोस ने अपना इस्तीफा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को सौंपा है। उनके इस्तीफे की आधिकारिक वजहों का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है। आनंद बोस का कार्यकाल अभी डेढ़ साल बाकी था। उन्होंने 2022 में पश्चिम बंगाल के राज्यपाल के रूप में पदभार संभाला था और तीन साल से अधिक समय तक यह जिम्मेदारी निभाई।
राजनीतिक हलचलों के बीच भविष्य पर सस्पेंस
West Bengal Governor : राज्यपाल के इस्तीफे और नए नियुक्ति की खबर ने राजनीतिक पार्टियों और जनता के बीच चर्चा का विषय बना दिया है। अब यह देखना होगा कि आगामी विधानसभा चुनावों और केंद्र-राज्य संबंधों पर इसका क्या असर पड़ेगा।







