नयी दिल्ली। Weekly Horoscope : लग्नराशि पर आधारित कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल में जानिए इस सप्ताह आपका पारिवारिक जीवन, आर्थिक दशा, स्वास्थ्य और कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति कैसी रहेगी; इस सप्ताह आपको क्या-कुछ मिलने वाला है; आपके लिए क्या-क्या करना फायदेमंद रहेगा; और परेशानियों से बचने के लिए आपको कौन-कौन सी सावधानियां बरतनी चाहिए।
मेष लग्नराशि
इस पूरे हफ्ते कार्य की अधिकता के चलते आप व्यस्त बने रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने के अवसर प्राप्त होंगे। कार्यक्षेत्र में आपके सहकर्मी आपसे प्रसन्न बने रहेंगे तथा उनका पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। माता के लिए समय थोड़ा प्रतिकूल बना रह सकता है। हफ्ते के मध्य से धन लाभ की स्थितियां उत्पन्न होंगी। इस हफ्ते आप प्रेम संबंध से जुड़े कुछ फैसले ले सकते हैं। छात्रों के लिए समय मिलाजुला फल देने वाला रहेगा।
वृषभ लग्नराशि
Weekly Horoscope : इस हफ्ते धन को लेकर स्थितियां अच्छी बनी रहेंगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा तथा आय के साधन बढ़ सकते हैं। नौकरी तथा व्यापार में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में उच्च पदासीन लोग आपके किए कार्यों से खुश रहेंगे। जॉब्स से संबंधित कोई खबर आपको खुशी प्रदान कर सकती है। हफ्ते के मध्य में स्वास्थ्य को लेकर कुछ चिंता हो सकती है। किसी प्रकार के उपहार की प्राप्ति इस हफ्ते हो सकती है।
मिथुन लग्नराशि
इस सप्ताह मिथुन राशि के जातकों को नौकरी तथा व्यापार से संबंधित ज्यादातर मामलों में सफलता की प्राप्ति होगी। अगर किसी कार्य को लेकर कोई प्लानिंग कर रहे हैं तो इस हफ्ते आपको सफलता मिल सकती है। हफ्ते की शुरुआत में आपकी इनकम में वृद्धि हो सकती है। इस हफ्ते व्यर्थ के वार्तालाप से अपने आप को दूर रखें। पारिवारिक जीवन अच्छा बना रहेगा किंतु वैवाहिक जीवन में प्यार और तकरार बनी रह सकती है। हफ्ते का अंतिम भाग शारीरिक थकान तथा कुछ व्यावसायिक तनाव दे सकता है।
कर्क लग्नराशि
इस सप्ताह कर्क राशि के जातकों को कुछ विशेष लाभ की प्राप्ति मिल सकती है। नौकरी तथा व्यापार में स्थितियां अच्छी तथा मजबूत बनी रहेंगी। पुरानी चल रही परेशानियों में इस हफ्ते आपको राहत मिल सकती है। धन प्राप्ति के प्रबल योग पूरे हफ्ते बने रहेंगे। सेहत के लिहाज से हफ्ता ठीक बना हुआ है अगर किसी तरह की परेशानी है तो इस हफ्ते उसमें सुधार मिलेगा। इस हफ्ते आपका घरेलू जीवन अच्छा बना रहेगा। हफ्ते के मध्य भाग में तनाव तथा क्रोध से बचना आपको दिक्कतों से बचाएगा। लाभ देने वाली यात्राओं के योग निर्मित होंगे।
सिंह लग्नराशि
Weekly Horoscope : इस सप्ताह सिंह राशि के जातकों को शुरुआती दिनों में किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। इस हफ्ते पुराने लोगों से आपका मिलना-जुलना हो सकता है। कार्यक्षेत्र में कुछ अच्छे विकल्प आपको प्राप्त हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में बड़े और छोटे दोनों तरह के लोगों से आपके संबंध मधुर रहेंगे। अचानक धन का आगमन आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत कर सकता है। पेट से संबंधित परेशानियाँ हो सकती हैं अतः अपने खान-पान का उचित ध्यान रखें। पारिवारिक तथा दांपत्य जीवन अच्छा बना रहेगा।
कन्या लग्नराशि
Weekly Horoscope : इस सप्ताह कन्या राशि के जातकों के पराक्रम तथा आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। इस हफ्ते माँ लक्ष्मी की कृपा आप पर बनी रहेगी। नौकरी पेशा वर्ग के लोगों के लिए हफ्ता सामान्य रहेगा। व्यापारिक वर्ग के लोगों को कुछ अच्छे कार्य मिल सकते हैं। स्वास्थ्य के लिहाज से हफ्ता अच्छा रहेगा किंतु डायबिटीज और ब्लड प्रेशर के मरीज अपना विशेष ध्यान रखें। छात्रों के लिए ये हफ्ता अच्छा रहेगा, उनको आगे बढ़ने का मार्ग प्राप्त होगा। परिजनों के साथ समय व्यतीत कर सकते हैं तथा उनके ऊपर आपका धन खर्च भी हो सकता है।
तुला लग्नराशि
तुला राशि के जातकों को इस हफ्ते कार्यक्षेत्र से संबंधित शुभ समाचार प्राप्त होंगे। अधिकारी वर्ग आपके काम से प्रसन्न रहेंगे। कार्यक्षेत्र से संबंधित नए कार्य आपको मिल सकते हैं जिनसे आपको धन की प्राप्ति हो सकती है। इस हफ्ते आपको अपना रुका हुआ धन मिल सकता है। जीवन साथी के साथ तालमेल बना रहेगा और लव अफेयर में आपको सफलता की प्राप्ति मिल सकती है। छात्रों के लिए समय अनुकूल बना रहेगा। पारिवारिक लोगों के साथ समय व्यतीत कर सकते हैं। माता का सुख तथा उनकी तरफ से लाभ की प्राप्ति के अच्छे योग बनेंगे। हफ्ते का अंत धन खर्च के साथ हो सकता है।
वृश्चिक लग्नराशि
Weekly Horoscope : इस सप्ताह वृश्चिक राशि के जातकों को सभी कार्यों में सफलता तथा लाभ की प्राप्ति मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आपके काम और काम करने के तरीकों की तारीफ हो सकती है। छात्र वर्ग को इस सप्ताह अपने अध्यापक तथा सीनियर्स की मदद की प्राप्ति हो सकती है। धन के लिहाज से पूरा हफ्ता आपके पक्ष में बना रहेगा। पारिवारिक रिश्तों में स्थिरता बनी रहेगी। काम धंधे को लेकर कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं, जो कि लाभकारी सिद्ध होगा। व्यापारी वर्ग को बाहरी क्षेत्र से लाभ मिल सकता है। अटका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। इस हफ्ते आपकी सेहत अच्छी रहेगी।
धनु लग्नराशि
इस सप्ताह धनु राशि के जातकों को शुरुआती दिनों में खर्चों की अधिकता तथा सेहत संबंधी तकलीफ बनी रह सकती है। पेट से संबंधित रोग होने के योग बन रहे हैं। छात्रों के लिए यह हफ्ता बहुत बढ़िया बना रहेगा। इस हफ्ते इनको शिक्षा संबंधी कार्यों में आसानी से सफलता की प्राप्ति होगी। नौकरी कर रहे जातकों को कार्यों को लेकर परिस्थितियाँ उनके मन मुताबिक बनी रहेंगी। अधिकारी वर्ग तथा सहकर्मियों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। अचानक यात्रा के योग भी बन सकते हैं। धार्मिक कार्यों में भागीदारी बढ़ सकती है।
मकर लग्नराशि
Weekly Horoscope : इस सप्ताह मकर राशि के जातकों को कई क्षेत्रों से लाभ प्राप्ति के योग बन सकते हैं। नौकरी कर रहे जातकों के लिए हफ्ता बहुत बढ़िया कहा जा सकता है। जॉब में प्रमोशन तथा नई जॉब की प्राप्ति के रास्ते खुल सकते हैं। व्यापारिक वर्ग के लोगों को अच्छा मुनाफा मिल सकता है तथा व्यापार वृद्धि हेतु आपकी गतिविधियाँ तेज होंगी। पारिवारिक तथा वैवाहिक जीवन खुशनुमा बना रहेगा। छात्रों की शिक्षा संबंधी दिक्कतें इस हफ्ते दूर होंगी।
कुंभ लग्नराशि
इस सप्ताह कुंभ राशि के जातकों को सेहत से जुड़ी कुछ समस्याएं बनी रह सकती हैं। धन का व्यय भी लगा रहेगा। कार्यक्षेत्र में स्थितियां अधिक भागदौड़ वाली बनी रहेंगी। छात्र वर्ग थोड़ा तनावग्रस्त तथा परेशान हो सकते हैं। हालांकि भाग्य का साथ कुछ हद तक उनकी मदद करेगा। इस हफ्ते आपकी मुलाकात नए लोगों से हो सकती है जो आपके लिए मददगार साबित हो सकते हैं। इस हफ्ते परिजनों के मध्य आपका समय अच्छा व्यतीत हो सकता है। वैवाहिक जीवन में अगर किसी तरह की परेशानी चल रही है तो वह समाप्त हो सकती है।
मीन लग्नराशि
Weekly Horoscope : इस सप्ताह मीन राशि के जातकों की सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। नौकरी और व्यापार में भाग्य का साथ बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से मदद मिल सकती है। नए व्यापार की शुरुआत कर रहे हैं तो इस हफ्ते आपको अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। जीवन साथी के प्रति आपका लगाव बढ़ सकता है। इस हफ्ते क्रोध तथा जिद्दी स्वभाव से बचना अच्छा रहेगा। हफ्ते के अंतिम भाग में आपको धन लाभ तथा कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
(साप्ताहिक राशिफल आपकी लग्न राशि के आधार पर आधारित है। ये समस्त राशिफल सामान्य हैं। किसी भी निश्चित परिणाम पर पहुंचने के लिए ज्योतिषी से दशा-अंतर्दशा तथा जन्मपत्री का पूर्ण रूप से अध्ययन कराना उचित रहता है।)
प्रस्तुति: कलाशांति ज्योतिष
मेल: कलाशांतिज्योतिष एटदरेट जीमेल डॉट कॉम
वेबसाइट: एचटीपी//डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट कलाशांतिज्योतिष डॉट कॉम







