'एन पी एन लाइव'

Vietnam : वियतनाम के हालोंग बे में क्रूज जहाज़ पलटा, 37 लोगों की मौत

SHARE:

Vietnam

बीजिंग, 20 जुलाई। Vietnam : वियतनाम के क्वांग निन्ह प्रांत के हालोंग खाड़ी में क्रूज जहाज पलटने से 19 जुलाई को 37 लोगों की मौत हो गई है। जबकि, 10 अन्य लोगों को बचा लिया गया है। यह जानकारी वियतनाम समाचार एजेंसी ने दी।

Vietnam : रिपोर्ट्स के अनुसार, क्रूज जहाज पर 48 यात्री सवार थे, जिनमें सभी वियतनामी थे। चालक दल के पांच सदस्य थे। अभी भी चार पीड़ितों की पहचान की पुष्टि की जानी है। इसके अतिरिक्त, पहले बचाए गए 11 लोगों की संख्या को घटाकर 10 कर दिया गया, क्योंकि एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई थी।

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि 19 जुलाई को अचानक आए तूफान के कारण क्रूज जहाज पलट गया।

दुर्घटना के बाद संबंधित विभागों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू कर दिया और वियतनामी उप प्रधानमंत्री ट्रान होंग हा कार्य का निर्देशन करने के लिए घटनास्थल पर गए।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पढ़ी गई