संवाददाता, मेहसी/ पू चम्पारण। VHP team : विश्व हिन्दू परिषद बजरंगदल का एक टीम विश्व हिन्दू परिषद के बिहार झारखंड के विधि प्रकोष्ठ प्रमुख अशोक श्रीवास्तव अधिवक्ता के नेतृत्व में मेहसी के अमवा गांव में ताजिया जुलूस के दौरान हत्या किए गए मृतक अजय यादव के परिजनों से मुलाकात की और हरसंभव मदद करने का आश्वासन दिया। विहिप नेता ने निःशुल्क मुकदमे को लड़कर दोषियों को सजा दिलाने का भरोसा दिया।
वकीलों की टीम बिना फीस के कानूनी मदद देगी
VHP team : अशोक श्रीवास्तव ने कहा कि वकीलों की एक टीम विहिप की ओर से इनके मुकदमे में हर समय न्याय दिलाने का काम करेगी। उन्होंने बताया कि अजय यादव की हत्या एक सोची समझी साजिश के तहत हुई है। इसलिए सरकार और प्रशासन को परिजनों को 20 लाख रुपये सरकारी मुवावजा मिलना चाहिए और जो भी दोषी है उसकी गिरफ्तारी अविलंब होनी चाहिए, नहीं तो बजरंगदल आन्दोलन करेगा। हालांकि, पुलिस प्रशासन द्वारा की गई कारवाई पर टीम ने संतोष जताया।

बिहार के बाहर भी ताजिया के दौरान उपद्रव हुआ
VHP team : विहिप नेता अशोक श्रीवास्तव अधिवक्ता ने बताया कि मेहसी सहित पूरे बिहार और बिहार के बाहर भी तजिया जुलूस वालों द्वारा उपद्रव किया गया है। मध्य प्रदेश, उतर प्रदेश, बिहार के मेहसी, कटिहार, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, अररिया, आदापुर, रक्सौल इत्यादि अनेक जगहों पर दंगा भड़काने का प्रयास मुसलमानों द्वारा किया गया। लूटपाट, आगजनी, हत्या, मंदिरों पर हमले किए गए। इसलिए तुरंत तजिया जुलूस के प्रदर्शन पर सरकार को हमेशा के लिए प्रतिबंध लगा देना चाहिए।
मृतक के परिवार के साथ खड़े रहने का आह्वान
VHP team : टीम में शामिल विहिप जिला उपाधयक्ष डा संतोष श्रीवास्तव, देवेन्द्र कुमार सिंह तथा जिला मंत्री मुन्ना तिवारी ने हिन्दुओं से आह्वान किया कि वे सभी मृतक अजय यादव के परिवार के साथ हरसंभव खड़ा रहें। इसमे कोई दल राजनीति नहीं करे। बजरंगदल पीड़ित परिवार के साथ हमेशा खड़ा था और खड़ा रहेगा। इनलोगों ने हिन्दुओं को एकजुट रहने का आह्वान किया और कहा कि बंटेंगे तो कटेंगे। सभी को एक साथ होकर इस प्रकार के हमले का विरोध करना पड़ेगा।
VHP team : टीम में विहिप के विनोद कुमार, अजित कुमार मिश्र, अरविन्द यादव, गोलू खेलानी, मनीष कुमार, नवीन कुमार सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे।

Author: ohm verma
Om Verma (ohm verma) is a graduate from Motilal Nehru College of Delhi University. He has done Journalism and Mass Communication from Kurukshetra University. He has worked in Hari Bhoomi newspaper published from Haryana. After this, he worked for Dainik Jagran as Chief Sub Editor for a long time. He held many important roles in the Noida office. During this time, he participated in debates on many national TV channels.






