मोतिहारी, 13 जुलाई। Tushar Gandhi : महात्मा गांधी की कर्मभूमि मोतिहारी में उनके प्रपौत्र तुषार गांधी के साथ दुर्व्यवहार किया गया। स्थिति ऐसी बन गई कि उन्हें कार्यक्रम स्थल से वापस भेज दिया गया। इस दौरान बीच-बचाव की स्थिति भी देखने को मिली।तुषार गांधी ने 12 जुलाई को भितिहरवा आश्रम से एक पदयात्रा की शुरुआत की है। पदयात्रा के क्रम में तुषार गांधी तुरकौलिया पहुंचे थे।
स्थानीय मुखिया ने कार्यक्रम आयोजित किया था
Tushar Gandhi : स्थानीय मुखिया विनय साह द्वारा यहां एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। पंचायत भवन में आयोजित कार्यक्रम में आम लोगों के बीच गणमान्य लोग अपने विचार रख रहे थे। इसी दौरान तुषार गांधी के साथ चल रहे एक व्यक्ति ने जैसे ही नीतीश सरकार बदलने की बात कही, वैसे ही मुखिया भड़क उठे। उन्होंने तुषार गांधी पर कई तरह के आरोप लगाए। मुखिया ने कहा कि बिहार और केंद्र सरकार गरीबों के लिए काम कर रही है और आप लोग उसकी आलोचना कर रहे हैं। यह सही नहीं है। इस बीच कुछ स्थानीय लोग मुखिया विनय साह को समझाते हुए भी नजर आए। इसके बाद मामला शांत हुआ।
महागठबंधन के लिए समर्थन जुटाएंगे
Tushar Gandhi : इधर, मीडिया से बातचीत करते हुए तुषार गांधी ने कहा, “भितिहरवा आश्रम से इस यात्रा की शुरुआत की है। आज मोतिहारी पहुंचे हैं। इसी तरह 19 जुलाई तक अलग-अलग प्रमंडलों में और आठ जिलों में घूमेंगे। हमारा मकसद है कि महागठबंधन के लिए समर्थन जुटाना है।”
उन्होंने घटना के विषय में बताया कि तुरकौलिया गांव में मुझे बुलाया गया था। वहां कार्यक्रम के दौरान मुखिया नाराज हो गए। उन्होंने मुझसे दुर्व्यवहार किया। मेरी धरोहर पर भी उन्होंने प्रश्न उठाए, लेकिन मैं डरने वाला नहीं हूं।
Author: ohm verma
Om Verma (ohm verma) is a graduate from Motilal Nehru College of Delhi University. He has done Journalism and Mass Communication from Kurukshetra University. He has worked in Hari Bhoomi newspaper published from Haryana. After this, he worked for Dainik Jagran as Chief Sub Editor for a long time. He held many important roles in the Noida office. During this time, he participated in debates on many national TV channels.







