'एन पी एन लाइव'

Turkman Gate Violence : तुर्कमान गेट हिंसा मामले में दिल्ली पुलिस की कार्रवाई तेज, छह और गिरफ्तार

SHARE:

Turkman Gate Violence: Delhi Police Arrests 6 More Accused

नई दिल्ली, 8 जनवरी। Turkman Gate Violence : दिल्ली के तुर्कमान गेट इलाके में फैज-ए-इलाही मस्जिद के समीप नगर निगम की अतिक्रमण हटाओ कार्रवाई के दौरान हुई हिंसा के मामले में दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को छह और लोगों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही इस प्रकरण में अब तक गिरफ्तार किए गए आरोपितों की संख्या बढ़कर 11 हो गई है।

Turkman Gate Violence : 30 लोगों की पहचान की गई

इससे पहले बुधवार को पुलिस ने मस्जिद के पास तोड़फोड़ अभियान के दौरान हुई पत्थरबाजी के सिलसिले में पांच लोगों को हिरासत में लिया था। दिल्ली पुलिस का कहना है कि हिंसा में शामिल कुल 30 लोगों की पहचान कर ली गई है। यह पहचान सीसीटीवी फुटेज, पुलिसकर्मियों के बॉडी-वॉर्न कैमरों की रिकॉर्डिंग और सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर की गई है।

सपा सांसद से भी पूछताछ होगी

Turkman Gate Violence : पुलिस अधिकारियों के अनुसार, समाजवादी पार्टी के सांसद मोहिबुल्लाह नदवी को भी जांच में शामिल होने के लिए जल्द समन जारी किया जाएगा। आरोप है कि हिंसा भड़कने से पहले वह घटनास्थल पर मौजूद थे। पुलिस ने बताया कि अधिकारियों ने उनसे घटनास्थल से दूर रहने का अनुरोध किया था, लेकिन घटना से पहले वे आसपास के इलाके में बने रहे।

यूट्यूबर सलमान की तलाश भी तेज

Turkman Gate Violence : दिल्ली पुलिस ने इस मामले में यूट्यूबर सलमान की तलाश भी तेज कर दी है और उसे नोटिस भेजने की तैयारी की जा रही है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, उस पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए शांति भंग करने और डिमोलिशन ड्राइव के दौरान स्थानीय लोगों को घटनास्थल पर इकट्ठा होने के लिए उकसाने का आरोप है।

जांच में यह भी सामने आया है कि इलाके के कुछ प्रभावशाली व्यक्तियों ने अपने-अपने व्हाट्सएप ग्रुप्स के माध्यम से लोगों को मौके पर जुटने के लिए प्रेरित किया। पुलिस का कहना है कि उनका उद्देश्य प्रशासनिक कार्रवाई में बाधा डालना और कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगाड़ना था।

एफआइआर की प्रति में घटनाक्रम का विस्तृत विवरण

Turkman Gate Violence : एफआइआर की प्रति में घटनाक्रम का विस्तृत विवरण दर्ज है। इसमें बताया गया है कि कैसे पुलिस ने अतिक्रमित सरकारी जमीन पर बैरिकेडिंग की, जिसके बाद कुछ स्थानीय लोगों ने भड़काऊ नारे लगाए और फिर पुलिसकर्मियों पर पत्थर फेंके।

एफआइआर के अनुसार, पुलिसकर्मी लगातार स्थानीय लोगों को समझाने का प्रयास कर रहे थे कि यह तोड़फोड़ अभियान केवल अवैध निर्माण और अवैध रूप से कब्जाई गई सरकारी जमीन को खाली कराने तक सीमित है और पास स्थित मस्जिद को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया जाएगा।

Turkman Gate Violence : करीब दोपहर 12:40 बजे, जब पुलिस ने इलाके में बैरिकेडिंग शुरू की, तभी 30 से 35 लोगों का एक समूह मौके पर इकट्ठा हो गया, नारेबाजी करने लगा और पुलिस को नाकाबंदी करने से रोकने की कोशिश करने लगा, जिसके बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई।

Leave a Comment