'एन पी एन लाइव'

TMC Protest Delhi : अमित शाह के दफ्तर के बाहर टीएमसी का हल्ला बोल, दिल्ली में तृणमूल सांसदों का जोरदार प्रदर्शन

SHARE:

TMC Protest Delhi: Trinamool MPs Demonstrate Outside Amit Shah’s Office

TMC Protest Delhi :  टीएमसी सांसदों ने साधा केंद्र पर निशाना

नई दिल्ली, 9 जनवरी। TMC Protest Delhi : राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को सियासी माहौल उस वक्त गर्म हो गया, जब तृणमूल कांग्रेस के आठ सांसदों ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। हाथों में पोस्टर लिए सांसदों ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। पोस्टरों पर लिखा था— “बंगाल मोदी-शाह की गंदी राजनीति को खारिज करता है।”

केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप

TMC Protest Delhi :  प्रदर्शन कर रहे सांसदों ने आरोप लगाया कि भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार चुनाव से पहले विपक्षी दलों को डराने और दबाने के लिए केंद्रीय जांच एजेंसियों का गलत इस्तेमाल कर रही है। नारेबाजी के बीच सांसदों ने लोकतंत्र पर हमले का आरोप लगाया।

TMC Protest Delhi: Trinamool MPs Demonstrate Outside Amit Shah’s Office
New Delhi: A Trinamool Congress supporter holds a poster as he shouts slogans after being detained by Delhi Police during a protest outside Kartavya Bhavan, in New Delhi, Friday, January 9, 2026. (Photo: Deepak Kumar)
धरने में शामिल रहे ये प्रमुख चेहरे

TMC Protest Delhi : इस विरोध प्रदर्शन में तृणमूल कांग्रेस के सांसद डेरेक ओ’ब्रायन, शताब्दी रॉय, महुआ मोइत्रा, बापी हलदर, साकेत गोखले, प्रतिमा मंडल, कीर्ति आजाद और डॉ. शर्मिला सरकार शामिल रहे।

हिरासत में लिए गए डेरेक और महुआ

प्रदर्शन के दौरान जब सांसद गृह मंत्री के कार्यालय परिसर की ओर बढ़ने लगे तो सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रोक दिया। इसी दौरान डेरेक ओ’ब्रायन और महुआ मोइत्रा को पुलिस ने कुछ देर के लिए हिरासत में ले लिया।

“सांसदों के साथ ऐसा व्यवहार?”

TMC Protest Delhi :  हिरासत में लिए जाने के बाद डेरेक ओ’ब्रायन ने कहा— “हमें क्यों हिरासत में लिया जा रहा है? यह देखिए कि अमित शाह की दिल्ली पुलिस क्या कर रही है। सांसदों के साथ ऐसा व्यवहार किया जा रहा है और सभी को हिरासत में लिया गया है।”

TMC Protest Delhi: Trinamool MPs Demonstrate Outside Amit Shah’s Office
New Delhi: Trinamool Congress supporters being detained by Delhi Police during a protest outside Kartavya Bhavan, in New Delhi, Friday, January 9, 2026. (Photo: Deepak Kumar)
आइ-पैक पर ईडी की छापेमारी से भड़का विरोध

TMC Protest Delhi : यह पूरा विरोध प्रदर्शन कोलकाता में पॉलिटिकल कंसल्टेंसी फर्म आइ-पैक के कार्यालय और उसके चीफ व को-फाउंडर प्रतीक जैन के घर पर ईडी की छापेमारी के बाद हुआ। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने खुद छापेमारी वाले स्थानों का दौरा किया और केंद्रीय एजेंसी पर तृणमूल कांग्रेस से जुड़े संवेदनशील दस्तावेजों को “लूटने” की कोशिश का आरोप लगाया।

बंगाल में भी सड़कों पर उतरी टीएमसी

ममता बनर्जी के आह्वान पर गुरुवार शाम को पूरे पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विरोध रैलियां निकालीं। इन रैलियों में आइ-पैक के कोलकाता कार्यालय और प्रतीक जैन के घर पर ईडी की कार्रवाई की कड़ी निंदा की गई।

TMC Protest Delhi: Trinamool MPs Demonstrate Outside Amit Shah’s Office
New Delhi: Trinamool Congress supporters speak to the media after being detained by Delhi Police during a protest outside Kartavya Bhavan, in New Delhi, Friday, January 9, 2026. (Photo: Deepak Kumar)

Leave a Comment