संवाददाता, मोतिहारी। admission : बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर बिहार विश्वविद्यालय मुजफ्फरपुर के छात्र कल्याण के अध्यक्ष प्रो. आलोक प्रताप सिंह के पत्रांक बी/1643 दिनांक 12 जुलाई के द्वारा स्नातक प्रथम सेमेस्टर में चयनित छात्रों के नामांकन की तिथि 18 जुलाई तक विस्तारित कर दी गई है। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय विद्यापीठ भरौलिया मोतिहारी के सचिव मनीष कुमार शेखर ने स्नातक में नामांकन के लिए 18 जुलाई तक तिथि विस्तार करने के लिए विश्वविद्यालय की सराहना की है।
admission : शेखर ने कहा कि महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय विद्यापीठ भरौलिया मोतिहारी में चयनित छात्र एवं छात्राएं जो अभी तक नामांकन नहीं ले सके हैं, वे 18 जुलाई से पहले महाविद्यालय में नामांकन ले सकते हैं।







