Terror Module Arrest : आइएसआइ और बांग्लादेशी संगठनों से जुड़े तार
नई दिल्ली, 22 फरवरी। Terror Module Arrest : राजधानी में सुरक्षा एजेंसियों ने एक बड़ी आतंकी साजिश का खुलासा किया है। दिल्ली पुलिस ने तमिलनाडु से गिरफ्तार 6 संदिग्धों के नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए बताया कि यह मॉड्यूल सीमापार से संचालित ताकतों के इशारे पर सक्रिय था।
Terror Module Arrest : जांच में सामने आया है कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आइएसआइ और बांग्लादेश के कुछ कट्टरपंथी संगठनों के समर्थन से बड़े आतंकी हमले की साजिश रची जा रही थी। पकड़े गए आरोपितों में कुछ बांग्लादेशी नागरिक भी शामिल बताए जा रहे हैं।
तमिलनाडु से गिरफ्तारी, फर्जी पहचान का इस्तेमाल
संदिग्धों को तमिलनाडु के उथुकुली, पल्लादम और तिरुमुरुगनपूंडी इलाकों से पकड़ा गया। जांच में खुलासा हुआ कि आरोपितों ने फर्जी आधार कार्ड के जरिए अपनी पहचान छिपाई और गारमेंट इंडस्ट्री में काम करने लगे थे।
कई शहरों में रेकी, दिल्ली में लगाए पोस्टर
Terror Module Arrest : पुलिस सूत्रों के मुताबिक, संदिग्धों ने कथित तौर पर आतंकी मददगार बनकर कई शहरों की रेकी की। दिल्ली में ‘फ्री कश्मीर’ के पोस्टर लगाने की बात भी सामने आई है।
साथ ही, अन्य संदिग्ध गतिविधियों में उनकी संलिप्तता की जांच जारी है।
मोबाइल, सिम कार्ड और डिजिटल सबूत
Terror Module Arrest : गिरफ्तार आरोपितों के पास से दर्जनों मोबाइल फोन और सिम कार्ड बरामद किए गए हैं। शुरुआती जांच में पता चला है कि इन डिवाइसों का इस्तेमाल बैन संगठनों के समर्थन में कंटेंट साझा करने और संदिग्ध हैंडलर्स से संपर्क बनाए रखने के लिए किया जा रहा था।
कम्युनिकेशन रिकॉर्ड को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है, ताकि बड़े नेटवर्क से संभावित कनेक्शन की पहचान की जा सके।
पहले भी हुई थीं गिरफ्तारियां
Terror Module Arrest : इस आतंकी मॉड्यूल से जुड़ी कुल 8 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। इससे पहले दो संदिग्धों को पश्चिम बंगाल से पकड़ा गया था।
फिलहाल सभी आरोपितों को पूछताछ के लिए दिल्ली लाया गया है। जांच एजेंसियों को उम्मीद है कि पूछताछ में और बड़े खुलासे हो सकते हैं।
मामला जांच के अधीन है। सुरक्षा एजेंसियां सभी तथ्यों की गहराई से पड़ताल कर रही हैं।







