'एन पी एन लाइव'

Shivdeep Lande : पूर्व आईपीएस अधिकारी शिवदीप लांडे की राजनीति में एंट्री, बनायी नयी पार्टी

SHARE:

पटना। Shivdeep Lande  : 


बिहार में इस साल होने वाला चुनाव दिलचस्प होने वाला है। कई नयी पार्टियां चुनावी मैदान में हैं तो एक नए खिलाड़ी की राजनीति के पिच पर रन बनाने के लिए एंट्री हो गई है। वह नाम है पूर्व पुलिस ​अधिकारी शिवदीप लांडे। पूर्व आईपीएस अधिकारी और बिहार के चर्चित पुलिस अफसरों में शामिल शिवदीप लांडे ने मंगलवार को राजनीति में अपनी एंट्री की घोषणा करते हुए ‘हिन्द सेना’ नाम से राजनीतिक पार्टी बनाने का एलान किया। उन्होंने राज्य में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव में भी उतरने की बात कही।

इसलिए किया हिंद का प्रयोग

बिहार की राजधानी पटना में एक प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा, “मैं पुलिस में था और सेवाकाल की शुरुआत ही ‘जय हिंद’ से होती थी, इसलिए ‘हिंद’ का प्रयोग पार्टी के नाम में किया है।”

बिहार के हक के लिए लड़ेंगे

Shivdeep Lande  :  उन्होंने स्पष्ट कहा कि ‘हिंद सेना’ के सदस्य बिहार के हक के लिए लड़ेंगे। उन्होंने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि पलायन और नौकरी तो बड़ी बात है, बिहार में कई इलाके ऐसे हैं जहां अभी भी बुनियादी सुविधाएं नहीं हैं। पानी तक की सुविधा नहीं है। आजादी के 70 साल के बाद भी जो बुनियादी सुविधाएं पहुंचनी चाहिए थीं, नहीं पहुंची हैं।

बिहार का हर युवा बदलाव चाहता है

पूर्व आईपीएस अधिकारी ने कहा कि बिहार का हर युवा बदलाव चाहता है, लेकिन सवाल है कि बदलाव कैसे लाया जा सकता है। लोकतंत्र में वोट के माध्यम से ही मूलभूत सुविधाओं के लिए बदलाव लाया जा सकता है। इसलिए मेरे मन में आया कि क्यों न युवाओं के लिए एक पार्टी बनाई जाए।

संवेदनशील लोग पार्टी से जुड़ेंगे

Shivdeep Lande  :  ‘हिंद सेना’ की विचारधारा को सामने रखते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी में जो भी लोग जुड़ेंगे, वे संवेदनशील होंगे और न्याय तथा सेवा उनका सिद्धांत होगा। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी का उद्देश्य जात-पात, धर्म और वोट बैंक की राजनीति से ऊपर उठकर जनता को एक पारदर्शी, ईमानदार और व्यवस्थित शासन देना है।

बिहार को नए नेतृत्व की जरूरत

लांडे ने कहा, “बिहार को अब पुराने नारों और खोखली राजनीति से बाहर निकलकर एक नए नेतृत्व की जरूरत है, जो मानवता, न्याय और सेवा को प्राथमिकता दे, न कि केवल भावनात्मक मुद्दों के सहारे जनता को भ्रमित करे।”

हाल ही में भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) से वीआरएस ले चुके लांडे ने कहा कि उनकी पार्टी बिहार विधानसभा का चुनाव लड़ेगी। बिहार की सभी 243 सीटों पर उम्मीदवार कोई भी हो, हर सीट पर चेहरा शिवदीप वामनराव लांडे ही रहेगा।

-आईएएनएस इनपुट

ohm verma
Author: ohm verma

Om Verma (ohm verma) is a graduate from Motilal Nehru College of Delhi University. He has done Journalism and Mass Communication from Kurukshetra University. He has worked in Hari Bhoomi newspaper published from Haryana. After this, he worked for Dainik Jagran as Chief Sub Editor for a long time. He held many important roles in the Noida office. During this time, he participated in debates on many national TV channels.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पढ़ी गई