'एन पी एन लाइव'

Shatak Film Songs : जब मेहनताना बना चॉकलेट, …और सुरों में लौट आया बचपन

SHARE:

Shatak Film Songs: Sukhwinder Singh Took Chocolate as Fee for RSS Centenary Film

Shatak Film Songs : ‘शतक’ के गीतों में सेवा का भाव, सुखविंदर सिंह की भावुक कहानी

नई दिल्ली, 11 जनवरी । Shatak Film Songs : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने के अवसर पर बनी फिल्म ‘शतक’ के दो गीतों का भव्य लॉन्च रविवार को दिल्ली में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में फिल्म के निर्माता वीर कपूर, मशहूर गायक सुखविंदर सिंह, प्रसिद्ध संगीतकार जोड़ी सनी और इंदर तथा संघ के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान सुखविंदर सिंह ने मंच से एक ऐसा किस्सा साझा किया, जिसने सभी को भावुक कर दिया। उन्होंने बताया कि फिल्म ‘शतक’ के लिए गाना, गाना उनके लिए किसी पेशेवर अनुबंध से ज्यादा सेवा और समर्पण का भाव था।

मीडिया से बातचीत में सुखविंदर सिंह ने कहा— “हर गीत का अपना एक भाव होता है। जब दिल से गाया जाता है तो वह सीधे दिल तक पहुंचता है। मेरे लिए यह काम सेवा जैसा था। रिकॉर्डिंग पूरी होने के बाद भी मैंने गीत को कई बार दोहराया, क्योंकि मन नहीं भरा और चाहता था कि कोई कमी न रह जाए।”

एक ‘हां’ में पूरी कहानी

Shatak Film Songs :  फिल्म के निर्माता वीर कपूर ने बताया कि जब वे गीत ‘जय जय हिंदुस्तान’ को लेकर सुखविंदर सिंह के पास पहुंचे तो उन्होंने बिना किसी हिचकिचाहट के तुरंत ‘हां’ कर दी। हालांकि, उस समय फिल्म की आर्थिक व्यवस्था सीमित थी, लेकिन सुखविंदर सिंह के लिए यह कोई मायने नहीं रखता था।

स्टूडियो पहुंचते ही उन्हें संघ से जुड़ी अपनी पुरानी यादें ताजा हो गईं। वीर कपूर के अनुसार, सुखविंदर सिंह ने बताया कि पंजाब में लगने वाली संघ की शाखाओं में वे मात्र चार साल की उम्र में गाना गाया करते थे। उस समय मेहनताने के तौर पर उन्हें पहले टॉफी और बाद में चॉकलेट मिला करती थी।

फीस में चॉकलेट, भावना में देशभक्ति

Shatak Film Songs : गाना रिकॉर्ड होने के बाद जब फीस की बात आई तो सुखविंदर सिंह ने मुस्कुराते हुए चॉकलेट मांग ली। यही नहीं, वही चॉकलेट उन्हें मेहनताने के रूप में दी गई। यह पल सभी के लिए खास बन गया।

Shatak Film Songs :  सुखविंदर सिंह ने कहा— “संघ के साथ काम करने का मौका मिलना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। यह मेरे लिए देश सेवा जैसा है। हर युवा को संघ की कहानी जाननी चाहिए।”

गौरतलब है कि फिल्म ‘शतक’ के सभी गीतों को संगीत दिया है मशहूर संगीतकार जोड़ी सनी और इंदर ने, जिन्होंने संघ के विचार और संघर्ष को सुरों में ढालने का प्रयास किया है।

ohm verma
Author: ohm verma

Om Verma (ohm verma) is a graduate from Motilal Nehru College of Delhi University. He has done Journalism and Mass Communication from Kurukshetra University. He has worked in Hari Bhoomi newspaper published from Haryana. After this, he worked for Dainik Jagran as Chief Sub Editor for a long time. He held many important roles in the Noida office. During this time, he participated in debates on many national TV channels.

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी गई