'एन पी एन लाइव'

Sangeet Som Threat : भाजपा नेता संगीत सोम को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने शुरू की जांच

SHARE:

Sangeet Som Threat: BJP Leader Receives Bomb Threat, Police Launch Probe

मेरठ, 5 जनवरी। Sangeet Som Threat : भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता संगीत सोम को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इससे हड़कंप मच गया है। यह धमकी उनके सरकारी मोबाइल नंबर पर भेजे गए एक संदेश के माध्यम से दी गई है। बताया जा रहा है कि धमकी भरा यह मैसेज बंगला भाषा में भेजा गया है।

Sangeet Som Threat : सुबह आठ बजे प्राप्त हुआ मैसेज

जानकारी के मुताबिक, सोमवार सुबह करीब 8 बजे संगीत सोम के मोबाइल पर यह संदेश प्राप्त हुआ, जिसमें उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। संदेश में न केवल संगीत सोम को निशाना बनाने की बात कही गई है, बल्कि एक भारतीय न्यूज चैनल को उड़ाने की धमकी भी दी गई है। दोनों धमकियां एक ही मोबाइल नंबर से भेजी गई हैं।

पुलिस को दी शिकायत

Sangeet Som Threat : धमकी मिलने के बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए संगीत सोम ने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। साथ ही, उन्होंने उस मोबाइल नंबर की जानकारी भी अधिकारियों को उपलब्ध कराई, जिससे यह धमकी दी गई थी।

जांच शुरू

Sangeet Som Threat : पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। धमकी देने वाले नंबर की तकनीकी जांच और ट्रेसिंग की जा रही है, ताकि आरोपित की पहचान की जा सके। सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए सभी पहलुओं की जांच कर रही हैं।

हाल ही में आए थे सुर्खियों में

Sangeet Som Threat :  गौरतलब है कि हाल ही में संगीत सोम फिल्म अभिनेता शाहरुख खान को लेकर दिए गए एक विवादित बयान के कारण सुर्खियों में रहे थे। यह बयान उस समय सामने आया था, जब शाहरुख खान की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने बांग्लादेशी क्रिकेटर मुस्तफिजुर रहमान को खरीदा था। बाद में बीसीसीआई के निर्देश के बाद केकेआर ने मुस्तफिजुर रहमान को आइपीएल 2026 के लिए अपनी टीम से रिलीज कर दिया।

इस मुद्दे पर दिए गए संगीत सोम के बयान को लेकर देशभर में मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिली थीं। कुछ स्थानों पर उनके बयान का समर्थन हुआ, जबकि कई जगहों पर इसका विरोध भी दर्ज किया गया था। अब धमकी मिलने की इस घटना के बाद पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।

Leave a Comment