'एन पी एन लाइव'

Sahitya Panel : प्रसाद रत्नेश्वर की चार पुस्तकों का एकसाथ दिल्ली में लोकार्पण होगा

SHARE:

Sahitya Panel

संवाददाता, मोतिहारी। Sahitya Panel : इसी 17 मई को नई दिल्ली के कन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में जुटेंगे देश भर से जाने – माने साहित्यकार, पत्रकार, कवि, रंगकर्मी, राजनेता एवं प्रशासनिक अधिकारी गण। अवसर होगा मोतिहारी, बिहार के साहित्यकार प्रसाद रत्नेश्वर की चार पुस्तकों का एक साथ समारोहपूर्वक लोकार्पण। समारोह का आयोजन बिहार महोत्सव समिति के बैनर तले किया गया है जो दिल्ली में प्रवासी बिहारियों की एक प्रमुख सांस्कृतिक – साहित्यिक संस्था है। यह संस्था पहले से दिल्ली में बिहार महोत्सव करती है।

Sahitya Panel

कोर कमेटी का गठन

संस्था के अध्यक्ष मोहन कुमार गुप्ता एवं जनसंपर्क अधिकारी राकेश कुमार वर्मा ने बताया कि समारोह के लिए एक कोर कमेटी का गठन कर राष्ट्रपति भवन में सेवारत ई. राकेश कुमार को कार्यक्रम- संयोजक बनाया गया है।

Sahitya Panel

ई. राकेश कुमार ने अपनी तैयारी की जानकारी देते हुए बताया कि प्रसाद रत्नेश्वर की पाँच प्रकाशित पुस्तकों में से चार पुस्तकों का लोकार्पण अभी कराया जा रहा है। इन पुस्तकों में बेचिरागी ( हिंदी कविता- संग्रह ), लड़कियों के कपड़े ( हिंदी ग़ज़ल- संग्रह ), निलही कोठी (पाँच मंचीय नाटक-संग्रह ) एवं थारु : विश्व की एक नई सभ्यता ( शोध – पत्र – संग्रह ) के नाम शामिल हैं।

Sahitya Panel

पांच पुस्तकों का प्रकाशन बड़ी उपलब्धि

संयोजक ने कहा है कि एक लेखक के जीवन के 65वें वर्ष में एकसाथ पाँच पुस्तकों का प्रकाशन बहुत बड़ी उपलब्धि है। इन पुस्तकों को नवारम्भ प्रकाशन ( मधुबनी- पटना – दिल्ली ) ने प्रकाशित किया है। इस आयोजन की सफलता एवं पुस्तकों का साहित्य के पटल पर स्वागत के लिए सम्बंधित विशिष्ट जन को आमंत्रित किया गया है।

ohm verma
Author: ohm verma

Om Verma (ohm verma) is a graduate from Motilal Nehru College of Delhi University. He has done Journalism and Mass Communication from Kurukshetra University. He has worked in Hari Bhoomi newspaper published from Haryana. After this, he worked for Dainik Jagran as Chief Sub Editor for a long time. He held many important roles in the Noida office. During this time, he participated in debates on many national TV channels.

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी गई