गाजियाबाद, 14 अक्टूबर। RSS Centenary : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वैशाली महानगर ने 01 से 30 नवंबर तक चलने वाले अभियान घर-घर संपर्क के लिए अपनी योजनाओं कार्य प्रारंभ कर दिया है।
इसमें स्वयंसेवक प्रत्येक परिवार तक जाएगा और संघ की 100 वर्ष की यात्रा का चित्रण करेगा ।
साथ ही कुछ महत्वपूर्ण विषयों का साहित्य घर तक पहुंचाने का प्रयास करेगा जिससे प्रत्येक भारतीय अपने इतिहास और अपने देश पर गर्व महसूस करें।
RSS Centenary : इस अभियान में स्वयंसेवक RSS द्वारा लिए गए निम्नलिखित पंच परिवर्तन के संकल्प को भी घर-घर पहुंचाएंगे:
1 – पर्यावरण संरक्षण: पर्यावरण की सुरक्षा और संरक्षण के लिए जागरूकता फैलाना और लोगों को इसके प्रति प्रेरित
2 सामाजिक समरसता : समाज में समरसता और एकता को बढ़ावा देना और सामाजिक भेदभाव को दूर करना।
3 स्व का महत्व: समाज को आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्व का मूल्य पहचानने, कौशल विकास और शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करना।
4. परिवार प्रबोधन: पारिवारिक मूल्यों को बढ़ावा देना और परिवार को मजबूत बनाने के लिए कार्य करना।
5.नागरिक कर्तव्य: नागरिकों में सामाजिक और राष्ट्रीय उत्तरदायित्व की भावना जगाना और उन्हें इसके प्रति प्रेरित करना।
Author: ohm verma
Om Verma (ohm verma) is a graduate from Motilal Nehru College of Delhi University. He has done Journalism and Mass Communication from Kurukshetra University. He has worked in Hari Bhoomi newspaper published from Haryana. After this, he worked for Dainik Jagran as Chief Sub Editor for a long time. He held many important roles in the Noida office. During this time, he participated in debates on many national TV channels.







