RK Puram Development : सड़कों से लेकर ओपन जिम तक, बदलेगा इलाके का चेहरा
नई दिल्ली, 18 जनवरी। RK Puram Development : दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रविवार को राजधानी के आरके पुरम विधानसभा क्षेत्र में लगभग 100 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का भव्य शुभारंभ किया। इन परियोजनाओं के तहत क्षेत्र में सड़कों, पार्कों, कम्युनिटी सेंटरों और ओपन जिम जैसी सामुदायिक सुविधाओं को आधुनिक रूप दिया जाएगा।
होगा यह बदलाव
RK Puram Development : मुख्यमंत्री ने बताया कि इन परियोजनाओं के माध्यम से जर्जर सड़कों की मरम्मत और नए निर्माण, पुरानी चौपालों का जीर्णोद्धार, कम्युनिटी सेंटरों का नवीनीकरण, पार्कों का सौंदर्यीकरण, ओपन जिम उपकरणों की स्थापना और आवश्यक स्थानों पर चारदीवारी का निर्माण किया जाएगा। इन विकास कार्यों से क्षेत्रवासियों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं मिलेंगी।
11 साल का ठहराव टूटा, विकास को मिली नई रफ्तार
RK Puram Development : मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी साझा करते हुए कहा कि आरके पुरम विधानसभा में आज करीब 100 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शुभारंभ किया गया है। उन्होंने लिखा कि बीते 11 वर्षों तक दिल्ली के विकास पर ग्रहण लगा रहा, लेकिन पिछले 11 महीनों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने राजधानी के विकास को नई गति दी है।
जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में हुआ शुभारंभ
RK Puram Development : इस अवसर पर सांसद बांसुरी स्वराज, आरके पुरम से विधायक अनिल शर्मा, जिलाध्यक्ष रविन्द्र चौधरी, निगम पार्षद धर्मवीर सिंह सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम में स्थानीय लोगों ने भी बड़ी संख्या में भाग लिया।
शालीमार बाग में भी विकास की कड़ी जारी
RK Puram Development : शनिवार को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग विधानसभा क्षेत्र में भी कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इनमें तीन आयुष्मान आरोग्य मंदिर, एक अटल कैंटीन और सड़क निर्माण परियोजनाएं शामिल हैं। इनका उद्देश्य सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवाओं, पोषण और बुनियादी ढांचे को मजबूत करना है।
घर के पास मुफ्त और गुणवत्तापूर्ण इलाज
RK Puram Development : एक आधिकारिक बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री ने डब्ल्यूपी ब्लॉक, वीपी ब्लॉक (पीतमपुरा) और हैदरपुर में आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का उद्घाटन किया। साथ ही हैदरपुर बादली मोड़ मेट्रो स्टेशन के पास नेहरू कैंप में अटल कैंटीन का शुभारंभ किया गया।
सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आयुष्मान आरोग्य मंदिर लोगों के घरों के पास मुफ्त और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करेंगे और दिल्ली के स्वास्थ्य ढांचे को और मजबूत बनाएंगे।







