'एन पी एन लाइव'

Ranchi Child Rescue : ‘गुलगुलिया गैंग’ का भंडाफोड़, रांची पुलिस ने 12 अपहृत बच्चों को कराया मुक्त, 15 गिरफ्तार

SHARE:

Ranchi Child Rescue: Police Free 12 Abducted Children, 15 Arrested

Ranchi Child Rescue : अपहरण से खुला राज, अंतरराज्यीय गिरोह बेनकाब

रांची, 18 जनवरी। Ranchi Child Rescue : झारखंड की राजधानी में बच्चों के अपहरण और मानव तस्करी से जुड़े एक संगठित अंतरराज्यीय गिरोह का रांची पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। विशेष जांच टीम (SIT) की सघन कार्रवाई में अब तक 15 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। 12 अपहृत बच्चों को सकुशल मुक्त कराया गया है। पुलिस के मुताबिक, यह गिरोह लंबे समय से झारखंड सहित कई राज्यों में सक्रिय था और बच्चों को अगवा कर तस्करी, भीख मंगवाने और अपराध में धकेलता था।

अपहरण से खुला राज

Ranchi Child Rescue : रांची के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन ने रविवार शाम प्रेस वार्ता में बताया कि इस पूरे नेटवर्क का खुलासा धुर्वा थाना क्षेत्र से दो मासूम बच्चों—अंश और अंशिका—के अपहरण के बाद शुरू हुई जांच के दौरान हुआ। बच्चों के लापता होने के बाद पुलिस ने न सिर्फ रांची, बल्कि अन्य जिलों और राज्यों में भी व्यापक छापेमारी अभियान चलाया, जिसके दौरान कुख्यात ‘गुलगुलिया गैंग’ का नेटवर्क सामने आया।

एक दशक से चल रहा था बच्चा तस्करी का खेल

Ranchi Child Rescue : पुलिस जांच में सामने आया है कि यह गिरोह करीब दस वर्षों से बच्चा चोरी और मानव तस्करी के धंधे में लिप्त था। अब तक जिन 12 बच्चों को बरामद किया गया है, उन्हें रांची, धनबाद, लातेहार, लोहरदगा और ओडिशा के संबलपुर से अगवा किया गया था। फिलहाल सभी बच्चों को धुर्वा थाना में सुरक्षित रखा गया है, जहां उनकी देखरेख की जा रही है।

परिजनों की तलाश और डीएनए जांच

Ranchi Child Rescue : पुलिस बच्चों के परिजनों की पहचान और तलाश में जुटी हुई है। जिन मामलों में पहचान को लेकर कठिनाई आएगी, वहां डीएनए जांच कराई जाएगी ताकि बच्चों को उनके परिवारों से मिलाया जा सके।

कौन-कौन गिरफ्तार

Ranchi Child Rescue : गिरफ्तार आरोपितों में विरोधी खेरवार उर्फ अनुराग, एंथोनी खेरवार, प्रमोद कुमार, आशिक गोप, राज ख्वानी, नव खेरवार, सोनी कुमारी, चांदनी देवी, सीता देवी, दीनू भुईंया, सन्यासी खेरवार, मालिन देवी, बेबी देवी, सोनिया देवी और उपैया खेरवार शामिल हैं। इसके अलावा कई अन्य संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

भीख से देह व्यापार तक, कई खौफनाक खुलासे

Ranchi Child Rescue : पूछताछ में सामने आया है कि यह गिरोह बच्चों को अगवा कर बिहार, पश्चिम बंगाल और ओडिशा जैसे राज्यों में बेच देता था या उनसे भीख मंगवाने, पॉकेटमारी और अन्य अपराध करवाता था। जांच में यह आशंका भी सामने आई है कि कुछ बच्चियों को देह व्यापार में धकेला गया। पुलिस इस पहलू की गंभीरता से जांच कर रही है और यह भी खंगाल रही है कि कहीं इस नेटवर्क का संबंध मानव अंगों की तस्करी से तो नहीं है।

पति-पत्नी रिमांड पर, गाड़ी जब्त

Ranchi Child Rescue : अंश-अंशिका अपहरण मामले में गिरफ्तार नव खेरवार और सोनी कुमारी को धुर्वा पुलिस ने पांच दिन की रिमांड पर लिया है। पूछताछ में दोनों ने कबूल किया कि उनके संपर्क बिहार और बंगाल के अन्य बच्चा चोर गिरोहों से थे और बच्चों को बेचने का सौदा पहले से तय किया जाता था। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई एक सफेद मारुति सुजुकी कार भी जब्त की है।

एसआइटी की कार्रवाई जारी

ग्रामीण, नगर और यातायात पुलिस अधीक्षकों के नेतृत्व में गठित एसआइटी अब भी अन्य लापता बच्चों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस का कहना है कि इस नेटवर्क की जड़ तक पहुंचने के लिए जांच अभी और तेज की जाएगी।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी गई