मुंबई, 13 फरवरी। Rajpal Yadav Struggle : मशहूर हास्य कलाकार शंभू शिखर ने अभिनेता राजपाल यादव के मौजूदा हालात पर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि राजपाल और उनका परिवार इस समय कठिन दौर से गुजर रहा है और वह खुद भी इसे लेकर चिंतित हैं।
Rajpal Yadav Struggle : पूरा परिवार परेशान है : शंभू शिखर
शंभू शिखर ने कहा— “मैं राजपाल यादव को अच्छी तरह जानता हूं। अगस्त में मैं 7-8 दिन उनके साथ रहा था। उस समय वह इस समस्या को लेकर बेहद परेशान थे। उनकी पत्नी भी हालात संभालने की पूरी कोशिश कर रही थीं। परिवार में दो बच्चे हैं और सभी मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। हालांकि, कई लोग उनकी मदद कर रहे हैं। भगवान की कृपा रही तो वे जल्द ही इस संकट से बाहर निकलेंगे और फिर से हमें हंसाएंगे।”
उनकी बातों में एक दोस्त का दर्द और भरोसा साफ झलक रहा था।
अमिताभ बच्चन का उदाहरण देकर जताया भरोसा
Rajpal Yadav Struggle : शंभू ने कलाकारों की जिंदगी में आने वाले उतार-चढ़ाव का जिक्र करते हुए महानायक अमिताभ बच्चन का उदाहरण दिया।
उन्होंने कहा— “एक समय ऐसा भी आया था जब अमिताभ बच्चन दिवालिया हो गए थे और उनका बंगला बिकने की कगार पर था। कलाकारों की जिंदगी में असंतुलन आता है, लेकिन वे अपनी मेहनत से वापसी करते हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि राजपाल यादव भी मजबूती से वापसी करेंगे।”
“टैलेंट है तो काम जरूर मिलेगा”
Rajpal Yadav Struggle : मनोरंजन जगत में युवा कलाकारों को काम न मिलने के सवाल पर शंभू ने साफ कहा कि मेहनत और प्रतिभा का फल जरूर मिलता है।
उन्होंने कहा— “अगर किसी में टैलेंट है तो आज नहीं तो कल काम जरूर मिलेगा। कई लोग सीधे हीरो बनने का सपना लेकर आते हैं, लेकिन किरदार की समझ जरूरी है। यह कोई जादुई दुनिया नहीं है कि एक रील वायरल हुई और रातोंरात स्टार बन गए।”
फिल्म निर्माण में लगती है वर्षों की मेहनत
Rajpal Yadav Struggle : शंभू शिखर ने फिल्म निर्माण की प्रक्रिया का उदाहरण देते हुए कहा कि एक फिल्म बनने में ढाई से तीन साल का समय लगता है।
“यहां हर कोई पसीना बहाता है। हर कलाकार को उसकी काबिलियत के हिसाब से काम मिलता है। कुछ बेहद प्रतिभाशाली लोगों को भी देर से मौके मिलते हैं, लेकिन लगातार प्रयास करने से सफलता जरूर मिलती है।”
उम्मीद है जल्द लौटेगी मुस्कान
Rajpal Yadav Struggle : दोस्त के प्रति चिंता और विश्वास जताते हुए शंभू शिखर ने भरोसा जताया कि राजपाल यादव जल्द ही इस कठिन दौर से उबरेंगे।
फिलहाल, इंडस्ट्री और उनके चाहने वाले यही दुआ कर रहे हैं कि हास्य के इस सितारे की जिंदगी में फिर से हंसी और रोशनी लौट आए।







