'एन पी एन लाइव'

Rajesh Asthana : बापूधाम महोत्सव में सम्मानित हुए फिल्म अभिनेता निर्देशक डा. राजेश अस्थाना और सौरभ वर्मा

SHARE:

Rajesh Asthana Honored at Bapudham Festival

मोतिहारी, 3 अक्टूबर। Rajesh Asthana : तीन दिवसीय बापूधाम महोत्सव 2025 के प्रथम दिवस 2 अक्टूबर को गांधी संग्रहालय मोतिहारी में आयोजित कलाकार सम्मान समारोह में सांसद राधामोहन सिंह एवं जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल ने फिल्म अभिनेता निर्देशक डा. राजेश अस्थाना को सम्मानित किया। इसके अलावा जानेमाने ​भोजपुरी फिल्म अभिनेता सौरभ वर्मा को भी बेहतर कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।

Rajesh Asthana Honored at Bapudham Festival
कलाकार सौरभ वर्मा को सम्मानित करते पूर्वी चंपारण के जिलाधिकारी।
पूरा महकमा रहा उपस्थित

Rajesh Asthana : इस अवसर पर जिले के कलाकारों के अलावा नगर विधायक प्रमोद कुमार, बीजेपी कला संस्कृति विभाग इंचार्ज अनिल वर्मा, मोतिहारी के उप महापौर लालाबाबू प्रसाद, डीडीसी डॉ. प्रदीप कुमार, सदर अनुमंडल पदाधिकारी सुश्री श्वेता भारती, नगर आयुक्त सौरभ सुमन यादव एवं जिला सांस्कृतिक पदाधिकारी फ़हद सिद्दीकी समेत पूरा महकमा उपस्थित था।

Rajesh Asthana Honored at Bapudham Festival

कई अन्य कलाकार भी हुए सम्मानित

Rajesh Asthana : इस दौरान डा. अस्थाना के अलावा जिले के दर्जनों कलाकारों को सम्मानित किया गया। इनमें फिल्म निर्देशक मुकेश वर्मा, ऋतिक विराज पाण्डेय, संतोष शर्मा, डीके आजाद, मो. शहजाद, संगीतकार विजय बिहारी, रंगकर्मी अभय अनन्त, संजय पांडेय, गुलरेज शहजाद, मो.शाहनवाज, प्रिया मेहता, रौशन राज, सौरभ वर्मा, विनोद मिश्रा, संजय राणा, विनोद तिवारी, रहमान शेख, ब्रजकिशोर प्रसाद, कपिलदेव राम, विजय अमित, गायिका अनुप्रिया, संगीता, वंदना सिन्हा, अंजनी अशेष समेत दर्जनों प्रमुख थे।

ohm verma
Author: ohm verma

Om Verma (ohm verma) is a graduate from Motilal Nehru College of Delhi University. He has done Journalism and Mass Communication from Kurukshetra University. He has worked in Hari Bhoomi newspaper published from Haryana. After this, he worked for Dainik Jagran as Chief Sub Editor for a long time. He held many important roles in the Noida office. During this time, he participated in debates on many national TV channels.

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी गई