'एन पी एन लाइव'

Raja Raghuvanshi murder case : लव एंगल आया सामने, मेघालय पुलिस का दावा- सोनम ने प्रेमी संग मिलकर रची साजिश

SHARE:

Raja Raghuvanshi murder case

नई दिल्ली। Raja Raghuvanshi murder case : राजा रघुवंशी मर्डर केस में हर बीते पल के साथ नए खुलासे हो रहे हैं। मेघालय पुलिस का दावा है कि सोनम ने ही राजा की हत्या का षड्यंत्र रचा और अपने प्रेमी राज कुशवाहा के साथ मिलकर पूरे घटनाक्रम को अंजाम दिया।

अब तक की जांच में खुलासा हुआ है कि सोनम जिस शख्स को प्यार करती थी उसका नाम राज कुशवाहा था और वो उससे पांच साल छोटा था। शादी से पहले उसके साथ रिलेशनशिप में था और सोनम ने उसके साथ मिलकर राजा को खत्म करने की साजिश रची। नवविवाहिता सोनम ने ही मेघालय को हनीमून के लिए चुना था और टिकट बुक कराई थी।

सोमवार को मेघालय डीजीपी इदाशीशा नोंग्रांग ने दावा किया कि पत्नी (सोनम) ने ही हत्यारों को सुपारी देकर मर्डर कराया।

सोनम के सरेंडर को लेकर उठी यह खबर

Raja Raghuvanshi murder case :वहीं, ‘सोनम के सरेंडर’ को लेकर उठी तमाम खबरों के बीच गाजीपुर एसपी इराज राजा ने मीडिया को बताया, ” उन्हें मध्य प्रदेश पुलिस से सूचना मिली कि सोनम नाम की महिला वाराणसी-गाजीपुर मार्ग पर काशी ढाबा पर मौजूद है। हम मौके पर पहुंचे और उसे बरामद किया। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया और फिर गाजीपुर के वन स्टॉप सेंटर में ले जाया गया। हम मध्य प्रदेश पुलिस और मेघालय पुलिस के संपर्क में हैं। उनकी टीमें जल्द ही यहां पहुंचने वाली हैं। वे आगे की जांच करेंगे। सोनम ने अपने परिवार के सदस्यों से बात की, जिन्होंने मध्य प्रदेश पुलिस को सूचित किया। संबंधित पुलिस मेघालय में हुई घटना की जांच करेगी।”

सोनम ने खुद अपने परिजनों को फोन किया

उत्तर प्रदेश एडीजी अमिताभ यश ने बताया कि सोनम ने खुद अपने परिजनों को फोन करके बताया कि वह बनारस गाजीपुर मुख्य मार्ग के पास स्थित काशी ढाबा पर है। यह जानकारी उसके परिजनों ने इंदौर पुलिस को दी। इंदौर पुलिस ने तुरंत यूपी पुलिस को सूचित किया, फिर गाजीपुर पुलिस ने उसे करीब साढ़े तीन बजे लोकेशन से बरामद कर लिया। मेडिकल जांच कराने के बाद वन स्टॉप सेंटर पर रखा गया है। मेघालय पुलिस और इंदौर पुलिस को सूचना दी गई है। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

कॉल डिटेल खंगाली जा रही है

Raja Raghuvanshi murder case : राज कुशवाह की पहचान हत्या के कथित मास्टरमाइंड के रूप में की गई है। कॉल रिकॉर्ड डिटेल खंगाली जा रही है। जिसमें कथित तौर पर राज और सोनम के बीच बातचीत का पता चला है। ये इंदौर और शिलॉन्ग पुलिस के संयुक्त अभियान में अहम सुराग साबित हुआ है। इन निष्कर्षों के आधार पर राज कुशवाहा को गिरफ्तार कर लिया गया है।

मेघालय पुलिस ने की यह पुष्टि

Raja Raghuvanshi murder case :मेघालय पुलिस ने सोमवार को पुष्टि की कि सोनम को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले से गिरफ्तार किया गया था, जहां उसने नंदगंज पुलिस स्टेशन में आत्मसमर्पण कर दिया था। उस पर अपने पति की हत्या की साजिश रचने का आरोप है। पुलिस ने कहा कि उसका आत्मसमर्पण कई राज्यों की जांच के दबाव का नतीजा था। हत्या को अंजाम देने के आरोपी तीन लोगों – विक्की ठाकुर, आनंद और आकाश को कथित तौर पर सोनम और राज कुशवाहा ने राजा को मारने की सुपारी दी थी।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी गई