'एन पी एन लाइव'

Rahul Gandhi : मोतिहारी में राहुल गांधी ने भरी हुंकार, कहा— बैलेंस होना चाहिए, सबको इज्जत मिलनी चाहिए

SHARE:

Rahul Gandhi : Rahul Gandhi raised a voice in Motihari, said- there should be balance, everyone should get respect

मोतिहारी, 28 अगस्त। Rahul Gandhi : लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने गुरुवार शाम अपनी वोटर अधिकार यात्रा के क्रम में मोतिहारी में हुंकार भरी। यहां आयोजित संविधान सुरक्षा सम्मेलन को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि जातीय जनगणना से देश के विकास को एक नया मॉडल मिलेगा, लेकिन यह केवल शुरुआत होगी। उन्होंने भरोसा दिया कि आरक्षण की 50 प्रतिशत की दीवार को वे तोड़ कर फेंक देंगे।

उन्होंने कहा, “देश में एक बैलेंस होना चाहिए। सभी लोगों को देश में जगह मिलनी चाहिए। सवर्ण हो या दलित, अति पिछड़ा, पिछड़ा हो या अल्पसंख्यक हो, सबको जगह मिलनी चाहिए और सबको इज्जत मिलनी चाहिए।”

मोहब्बत की दुकान होनी चाहिए

कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने आगे कहा कि इसके लिए मोहब्बत की दुकान होनी चाहिए, नफरत की नहीं। बिना नफरत, बिना हिंसा सबको लेकर, देश की पूरी शक्ति को लेकर देश को आगे ले जाना है। लेकिन यह तब तक नहीं हो सकता जब तक ये लोग वोट चोरी करेंगे।

Rahul Gandhi : उन्होंने आगे कहा कि आज भारत की जितनी भी संस्थाएं हैं, चाहे वह कॉरपोरेट हो या ब्यूरोक्रेसी हो, यहां तक कि बॉलीवुड और मीडिया भी हो, आदिवासी, दलित, अति पिछड़ा, पिछड़ा और अल्पसंख्यक कहीं नहीं मिलेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार का काम अच्छी शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था देना है। निजी अस्पताल मालिकों को देखा जाए या निजी शिक्षा संस्थानों को, उसमें 90 प्रतिशत की आबादी कहीं नहीं दिखेगी।

इससे पहले सीतामढ़ी के मंदिर में लिया आशीर्वाद

Rahul Gandhi : इससे पहले बिहार में इस साल होने वाले चुनाव से पूर्व कथित वोट चोरी के विरोध में राहुल गांधी के नेतृत्व में बिहार महागठबंधन द्वारा निकाली गई वोटर अधिकार यात्रा के 12वें दिन की शुरुआत सीतामढ़ी से हुई। गुरुवार की सुबह राहुल गांधी सीतामढ़ी स्थित जानकी मंदिर पहुंचे और गर्भगृह में जाकर माता की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया।

लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने जानकी मंदिर में माता के दर्शन किए और पूजा-अर्चना कर देश की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की। इस यात्रा का समापन एक सितंबर को पटना में होगा, जहां राहुल गांधी और बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव पदयात्रा करेंगे।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी गई