'एन पी एन लाइव'

Pahalgam attack: कांग्रेस साफ करे कि वह भारत के साथ है या नहीं : अनुराग ठाकुर

SHARE:

Pahalgam attack

Pahalgam attack

कांग्रेस शासित राज्य पाकिस्तानी नागरिकों को वापस भेजने के लिए कोई कार्रवाई नहीं कर रहे
2011 में यूपीए की सरकार थी, लेकिन जातिगत जनगणना नहीं कराई गई

हमीरपुर। Pahalgam attack :  कांग्रेस शासित हिमाचल प्रदेश में भाजपा ने सोमवार को हमीरपुर में सुखविंदर सिंह सुक्खु सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। भाजपा ने सरकार पर पाकिस्तानी नागरिकों को वापस भेजने वाले केंद्र सरकार के फैसले पर सख्ती और पारदर्शिता नहीं अपनाने का आरोप लगाया। भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस शासित राज्य पाकिस्तानी नागरिकों के निष्कासन को लेकर कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।

प्रदर्शन के दौरान अनुराग ठाकुर ने कहा, “प्रदेश में वैध एवं अवैध रूप से रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों को भारत सरकार के आदेश के अनुरूप प्रदेश से निष्कासित करने को लेकर 2 मई तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।” उन्होंने सवाल उठाया कि हिमाचल प्रदेश सहित कांग्रेस तथा अन्य विपक्षी दलों द्वारा शासित राज्यों में आज तक कोई भी कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही?”

कहा— केंद्र सरकार ने जरूरी कदम उठाए हैं

उन्होंने कहा, “जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हिंदुओं की निर्मम हत्या के बाद केंद्र सरकार ने कई जरूरी कदम उठाए थे, जिनमें वैध और अवैध पाकिस्तानी नागरिकों को भारत से वापस भेजने के अलावा सिंधु जल संधि, 1960 को रद करना प्रमुख है। वहीं, कांग्रेस के मुख्यमंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री सहित तमाम कांग्रेस नेताओं के बयान पाकिस्तान के पक्ष में आ रहे हैं, जिसका लाभ पाकिस्तानी नेताओं को मिल रहा है। कांग्रेस साफ करे कि वह भारत के साथ है या नहीं?”

कांग्रेस हमेशा जाति जनगणना के खिलाफ रही

केंद्रीय कैबिनेट के जाति जनगणना कराने के फैसले के बाद कांग्रेस नेताओं की तरफ से की जा रही बयानबाजी पर अनुराग ठाकुर ने कहा, “जाति जनगणना के इतिहास पर नजर दौड़ाएं तो पता चलेगा कि कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेताओं के बयान और पत्र इसके विरोध में थे। साल 2004 से 2014 तक देश में यूपीए की सरकार थी और 2011 में जनगणना हुई थी। लेकिन उस समय कांग्रेस ने जाति जनगणना नहीं करवाया। काका कालेकर की रिपोर्ट को कांग्रेस ने हमेशा लंबित रखा, मंडल कमीशन को लागू नहीं किया गया। कांग्रेस पार्टी हमेशा से जाति जनगणना और आरक्षण के खिलाफ रही है।” -आइएएनएस

ohm verma
Author: ohm verma

Om Verma (ohm verma) is a graduate from Motilal Nehru College of Delhi University. He has done Journalism and Mass Communication from Kurukshetra University. He has worked in Hari Bhoomi newspaper published from Haryana. After this, he worked for Dainik Jagran as Chief Sub Editor for a long time. He held many important roles in the Noida office. During this time, he participated in debates on many national TV channels.

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी गई