'एन पी एन लाइव'

Padma Awards 2025 : पद्म सम्मान 2025 का एलान, देश की विभूतियों को राष्ट्र का नमन

SHARE:

Padma Awards 2025 Announced: Padma Vibhushan for Dharmendra, Padma Bhushan for Shibu Soren

नई दिल्ली, 25 जनवरी। Padma Awards 2025 : गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर केंद्र सरकार ने देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों—पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री—के लिए चयनित हस्तियों की घोषणा कर दी। गृह मंत्रालय ने रविवार को पद्म पुरस्कारों की आधिकारिक सूची जारी की।

Padma Awards 2025 : कितने और किसे मिले पद्म पुरस्कार

गृह मंत्रालय की सूची के अनुसार इस वर्ष कुल

  • 5 पद्म विभूषण
  • 13 पद्म भूषण
  • 113 पद्म श्री

पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

इन सम्मानित नामों में 19 महिलाएं शामिल हैं। साथ ही विदेशी, एनआरआइ, पीआइओ और ओसीआइ श्रेणी के 6 व्यक्तियों को भी पद्म सम्मान मिला है। सूची में 16 मरणोपरांत पुरस्कार भी शामिल हैं।

पद्म विभूषण : असाधारण सेवा को सर्वोच्च सम्मान

Padma Awards 2025 :  इस वर्ष मरणोपरांत धर्मेंद्र सिंह देओल को पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। इसके अलावा—

  • केटी थॉमस (केरल) – सार्वजनिक मामले
  • एन. राजम (उत्तर प्रदेश) – कला
  • पी. नारायणन (केरल) – साहित्य एवं शिक्षा
  • वी. एस. अच्युतानंदन (केरल, मरणोपरांत) – सार्वजनिक मामले

को पद्म विभूषण प्रदान किया गया।

पद्म भूषण : विशिष्ट योगदान को राष्ट्रीय मान्यता

पद्म भूषण पाने वालों की सूची में कई चर्चित और प्रतिष्ठित नाम शामिल हैं—

  • अलका याग्निक (महाराष्ट्र)
  • भगत सिंह कोश्यारी (उत्तराखंड)
  • कल्लीपट्टी रामासामी पलानीस्वामी (तमिलनाडु)
  • ममूटी (केरल)
  • डॉ. नोरी दत्तात्रेयुडु (अमेरिका)
  • विजय अमृतराज
  • पीयूष पांडे (महाराष्ट्र, मरणोपरांत)
  • एसकेएम मैइलानंदन (तमिलनाडु)
  • शतावधानी आर. गणेश (कर्नाटक)
  • शिबू सोरेन (झारखंड, मरणोपरांत)
  • उदय कोटक (महाराष्ट्र)
  • वी. के. मल्होत्रा (दिल्ली, मरणोपरांत)
  • वेल्लापल्ली नटेसन (केरल)
पद्म पुरस्कार: सेवा, साधना और समर्पण का सम्मान

Padma Awards 2025 :  पद्म पुरस्कार भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में गिने जाते हैं। इन्हें तीन श्रेणियों— पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री—में प्रदान किया जाता है। ये सम्मान कला, समाज सेवा, सार्वजनिक जीवन, विज्ञान एवं इंजीनियरिंग, व्यापार, चिकित्सा, साहित्य, शिक्षा, खेल और सिविल सेवा जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान के लिए दिए जाते हैं।

सम्मान की परंपरा
  • पद्म विभूषण : असाधारण और विशिष्ट सेवा के लिए
  • पद्म भूषण: उच्च कोटि की विशिष्ट सेवा के लिए
  • पद्म श्री: किसी भी क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए

Padma Awards 2025 :  इन पुरस्कारों की घोषणा हर वर्ष गणतंत्र दिवस के अवसर पर की जाती है और इन्हें औपचारिक रूप से राष्ट्रपति द्वारा राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में प्रदान किया जाता है, जो आमतौर पर मार्च या अप्रैल में होता है।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी गई