'एन पी एन लाइव'

Operation Sindoor : बेतिया में निकली तिरंगा यात्रा, सांसद संजय जायसवाल बोले— पाक को यह अंतिम चेतावनी

SHARE:

Operation Sindoor

बेतिया। Operation Sindoor : ‘ऑपरेशन  सिंदूर’ की सफलता के बाद देशभर में भाजपा तिरंगा यात्रा निकाली रही है। इस कड़ी में रविवार को बिहार के बेतिया में तिरंगा यात्रा में भाजपा सांसद संजय जायसवाल शामिल हुए। हाथ में तिरंगा लिए लोगों ने भारत माता की जय के नारे लगाए।

मीडिया से बातचीत के दौरान भाजपा सांसद संजय जायसवाल ने कहा कि हम भारतीय सेना के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए इस तिरंगा यात्रा में शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरह से सेना ने साहस और बहादुरी के साथ प्रधानमंत्री मोदी के दृढ़ संकल्प पर काम किया और पाकिस्तान में नौ ठिकानों को नष्ट कर दिया, उससे स्पष्ट संदेश जाता है। यह पाकिस्तान के लिए अंतिम चेतावनी है।

सेना ने दिया शौर्य का परिचय

भारतीय सेना ने पाकिस्तान में घुसकर जिस शौर्य का परिचय दिया है, आज पूरी दुनिया ने भारत की सैन्य शक्ति को देखा है। पाकिस्तान के लिए यह अंतिम चेतावनी है कि अगर पाकिस्तान ऑपरेशन सिंदूर के बाद भी नहीं सुधरा तो भविष्य में पाक पीएम और आर्मी जनरल नहीं बचेंगे। परमाणु हथियार भी नष्ट किए जाएंगे।

ऐतिहासिक फैसले लिए गए

भाजपा सांसद ने आगे कहा कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के नेतृत्व में ऐतिहासिक फैसले लिए गए। भारत ने जिस तरह से सिंधु जल संधि को निलंबित किया है, वह सीधे तौर पर संदेश देता है कि पानी और खून एक साथ नहीं बह सकते हैं। अगर पाकिस्तान की ओर से फिर से आतंकवादी घटना को अंजाम दिया गया तो भारत में पानी तो बहेगा, लेकिन पाकिस्तान में सिर्फ लहू बहेगा।

तिरंगा यात्रा में शामिल अन्य लोगों का कहना था कि हमें अपनी सेना के शौर्य पर गर्व महसूस हो रहा है। हमारी सेना ने पाकिस्तान में घुसकर जिस तरह से आतंकी ठिकानों को तबाह किया, वह दिखाता है कि हम शांतिप्रिय देश जरूर हैं। लेकिन, अगर हम पर वार किया गया तो मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। ऑपरेशन सिंदूर के तहत हमने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने का काम किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पढ़ी गई