मुंबई। Operation Sindoor : पहलगाम आतंकी हमले का गुस्सा अब जाकर शांत हुआ है। भारत ने 15 दिन के अंदर ही इसका बदला लिया है। मंगलवार देर रात भारतीय सेनाओं ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में 9 आतंकी ठिकानों पर हमला किया। इसे ‘ऑपरेशन सिंदूर’ नाम दिया गया, जिसके बाद पूरा देश खुशी से झूम उठा। आम लोग हों या फिल्मी इंडस्ट्री से जुड़े कलाकार, हर किसी पर देशभक्ति सिर चढ़कर बोल रही है। इस कड़ी में टीवी सितारों ने भी अपनी खुशी जाहिर की है और भारतीय सेना की सराहना करते हुए उनकी पीठ थपथपाई है।
अंजलि मनचंदा ने कहा
फिल्म मिलन टॉकीज, साहेब बीवी और गुलाम और स्टर प्लस का सीरियल तमन्ना से दर्शकों के दिलों पर राज करने वाली कलाकार अंजलि मनचंदा ने कहा कि भारतीय सेना की कार्रवाई के बाद हमारे मन को सुकून मिला है। पहलगाम में आतंकियों ने जघन्य अपराध किया था। उसका बदला लेना जरूरी था। भारतीय सेना को मेरा सलाम
रूपा गांगुली ने लिखा
टीवी की अनुपमा फेम रूपाली गांगुली ने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा- “ऑपरेशन सिंदूर के नायकों को सलाम। साहस और सटीकता के साथ हमारी सेनाओं ने आतंकवाद के ठिकानों को तबाह कर दिया। भारत गर्व के साथ सिर ऊंचा कर खड़ा है। जय हिंद।”

दिव्यांका त्रिपाठी ने लिखा
टीवी स्टार दिव्यांका त्रिपाठी दहिया ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर इंडियन आर्मी के एक्स पोस्ट का स्क्रीनशॉट किया, जो ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर था। इस स्क्रीनशॉट को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- “इंडियन आर्म्ड फोर्सेस… सदैव विजयी भव।”
एक्ट्रेस काम्या पंजाबी ने लिखा- “न्याय मिला… जय हिंद की सेना, जय हिंद।”
हिना खान ने एक्स पोस्ट में लिखा, “ऑपरेशन सिंदूर, जय हिंद।” उन्होंने भारतीय तिरंगे की इमोजी भी शेयर की है।
तेजस्वी प्रकाश ने कहा
तेजस्वी प्रकाश ने जवानों की सराहना करते हुए एक्स पोस्ट में लिखा, “पाकिस्तान के खिलाफ सफल ऑपरेशन करने के लिए भारत को बधाई। अगर इस ऑपरेशन में हमने अपना राफेल खो दिया है तो कोई बात नहीं… जय हिंद।”
देवोलिना भट्टाचार्जी ने जताई खुशी
देवोलिना भट्टाचार्जी ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर खुशी जताई। उन्होंने एक्स पोस्ट में लिखा, “धर्म पूछकर गोली मारी, अब भारी कीमत चुकाओगे। भारत की आत्मा पर हमला किया, अब मिट्टी में मिल जाओगे। ऑपरेशन सिंदूर, जय हिंद की सेना।”
राहुल वैद्य ने इंस्टा स्टोरी पर एक लंबा मैसेज लिखा, “सर्वशक्तिमान हमारे सशस्त्र बलों की रक्षा करें और उन्हें आतंकवादियों को नष्ट करने में सफलता का आशीर्वाद दें। जय हिंद।”
Author: ohm verma
Om Verma (ohm verma) is a graduate from Motilal Nehru College of Delhi University. He has done Journalism and Mass Communication from Kurukshetra University. He has worked in Hari Bhoomi newspaper published from Haryana. After this, he worked for Dainik Jagran as Chief Sub Editor for a long time. He held many important roles in the Noida office. During this time, he participated in debates on many national TV channels.







