'एन पी एन लाइव'

Operation Sindoor: मोतिहारी कोर्ट में सेना के शौर्य पर मना जश्न, मिठाइयां बांटी, देखें वीडियो

SHARE:

Operation Sindoor

संवाददाता, मोतिहारी। Operation Sindoor : विश्व हिन्दू परिषद के विधि प्रकोष्ठ के तत्वावधान में बुधवार को कोर्ट परिसर में अधिवक्ताओं तथा अधिवक्ता लिपिकों ने भारतीय सेना के आपरेशन​ सिंदूर पर जमकर जश्न मनाया और सेना का मनोबल बढ़ाने के लिए जमकर नारेबाजी की। भगवा और तिरंगा लहराकर सेना के पराक्रम के समर्थन में प्रदर्शन किया। एक दूसरे को मिठाइयां बांटी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पाकिस्तान को नेसनाबूत करने का आह्वान किया।

अब तो नगाड़ा बज ही चुका है

मौके पर विहिप के बिहार झारखंड के विधि प्रकोष्ठ प्रमुख अशोक श्रीवास्तव अधिवक्ता ने कहा कि अब तो नगाड़ा बज ही चुका है, सीमा पर शैतान का नक्शे पर से नाम मिटा दो पापी पाकिस्तान का। इन्होने सेना का पराक्रम का स्वागत किया तथा कहा कि भारत की आम जनता की जो राय थी, वो मोदी जी तथा सेना ने कर दिखाया।

Operation Sindoor

कार्यक्रम की अध्यक्षता विधि प्रकोष्ठ के जिला संयोजक उमेनदर वर्मा ने किया। मौके पर शैलेन्द्र कुमार सिंह, मनोज कुमार सिंह, नरेन्द्र दुबे, रवि भूषण वर्मा ,पवन कुमार गुप्ता, आलोक चन्द्र, गौतम कुमार, गणेश कुमार, संजय पटेल, मनीष वर्मा, रजनीश मिश्रा, रजनी कान्त, अनिल कुमार सिंह, अजय वर्मा, शिवेस वर्मा, प्रदीप श्रीवास्तव तथा अधिवक्ता लिपिक सह विहिप जिला उपाधयक्ष देवेन्द्र कुमार सिंह, राजेन्द्र ठाकुर, ध्रुव मिश्रा, सुरेश प्रसाद, सोना लाल, सोनू तथा विहिप के विभाग सेवा प्रमुख जितेन्द्र कुशवाहा, गणेश ठाकुर सहित सैकड़ों अधिवक्ता तथा अधिवक्ता लिपिक और विहिप पदाधिकारीगण मौजूद थे।

Operation Sindoor

ohm verma
Author: ohm verma

Om Verma (ohm verma) is a graduate from Motilal Nehru College of Delhi University. He has done Journalism and Mass Communication from Kurukshetra University. He has worked in Hari Bhoomi newspaper published from Haryana. After this, he worked for Dainik Jagran as Chief Sub Editor for a long time. He held many important roles in the Noida office. During this time, he participated in debates on many national TV channels.

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी गई