'एन पी एन लाइव'

Operation Sindoor : मोतिहारी में टीम दिव्यांशु ने भारतीय सेना के शान में निकाली रैली, देखें वीडियो

SHARE:

Operation Sindoor

जम्‍मू-कश्‍मीर। Operation Sindoor : भारतीय सेना की ओर से पाकिस्‍तान और पीओके में आतंकी ठिकानों को ध्वस्त करने की कार्रवाई का पूरे देश में स्वागत किया जा रहा है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार सहित देश के कई राज्यों में भारतीय सेना की सफलता पर जश्न मनाया गया। बिहार के मोतिहारी में जेडीयू के युवा नेता दिव्यांशु भारद्वाज के नेतृत्व में युवाओं ने मोटरसाइकिल रैली निकाली। सेना की ओर से आतंकियों के ठिकानों को ध्वस्त किए जाने पर तिरंगा मार्च निकाल कर खुशी जताई। मोटरसाइकिल रैली का स्वागत मोतिहारी की आम जनता ने किया। स्‍थानीय लोगों ने ‘भारत माता की जय’, ‘वंदे मातरम’ के नारे लगाए। मोटरसाइकिल रैली के बाद दिव्यांशु भारद्वाज ने वीडियो भी जारी किया। वहीं जम्मू में भी आपरेशन सिंदूर का स्‍वागत किया जा रहा है। इस दौरान स्‍थानीय लोगो में काफी ज्यादा उत्साह दिखाई दिया।

अभी 300 किलोमीटर तक जाना बाकी

जम्मू में स्थानीय लोगों ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने जो कहा था, वह कर दिखाया। अभी मात्र 100 किलोमीटर तक घुसे हैं, 300 किलोमीटर तक जाना बाकी है। उत्साहित लोग बोले, “हम इस्लामाबाद और लाहौर तक तिरंगा फैलाएंगे।”

पीएम को दी बधाई

स्थानीय लोगों ने कहा कि हम देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और एनएसए अजीत डोभाल को बधाई देते हैं। पूरे देश की मांग थी कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले के लिए पाकिस्तान को सबक सिखाने का काम किया जाए। मंगलवार की रात लोग सोए रहे और भारत पाकिस्तान में तबाही मचाता रहा। सुबह पता चला कि आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूद कर दिया गया है। इस दौरान सैन्य कार्रवाई में आतंकियों के नौ ठिकाने ध्वस्त कर दिए गए।

पाकिस्तान में मचा हाहाकार

स्थानीय लोगों ने कहा कि आतंक के पनाहगाह पाकिस्तान के अंदर हाहाकार मचा हुआ है। पाकिस्तान को धराशायी करने का काम भारतीय सेना ने किया। वहीं, पुंछ के अंदर हमारी थल सेना मुंहतोड़ जवाब दे रही है। अभी मात्र 100 किलोमीटर तक घुसे हैं, 300 किलोमीटर तक जाना बाकी है। हम इस्लामाबाद और लाहौर तक तिरंगा फहराएंगे। अब विश्व के नक्शे में पाकिस्तान नहीं होगा। पाकिस्तान की गीदड़ भभकियों का जवाब भारतीय सेना ने दे दिया है।

गौरतलब है कि भारतीय सशस्त्र बलों ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद सख्त जवाबी कार्रवाई करते हुए मंगलवार देर रात पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में नौ आतंकी ठिकानों पर मिसाइल हमले किए, जिनमें आतंकवादी समूह लश्कर-ए-मोहम्मद का गढ़ बहावलपुर भी शामिल है। पहलगाम की बैसरन घाटी में 22 अप्रैल को आतंकियों ने कायराना हमला कर 26 लोगों की गोलीमार कर हत्या कर दी थी।

ohm verma
Author: ohm verma

Om Verma (ohm verma) is a graduate from Motilal Nehru College of Delhi University. He has done Journalism and Mass Communication from Kurukshetra University. He has worked in Hari Bhoomi newspaper published from Haryana. After this, he worked for Dainik Jagran as Chief Sub Editor for a long time. He held many important roles in the Noida office. During this time, he participated in debates on many national TV channels.

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी गई