Nitish : पप्पू यादव का संदेश, निशांत कुमार को समर्थन दें
पटना, 5 मार्च। Nitish : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा सदस्य बनने की इच्छा के बाद राजनीति में नई हलचल देखने को मिली है। पूर्णिया से सांसद और कांग्रेस नेता पप्पू यादव ने बिहार के अन्य नेताओं से अपील की है कि वे राज्य को भाजपा के प्रभाव क्षेत्र में न आने दें।
पप्पू यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए कहा— “मांझी जी, चिराग जी, लालू जी और उपेंद्र जी, बिहार को भाजपा का चरागाह न बनने दें। एकमत से निशांत कुमार को बिना शर्त समर्थन देकर बिहार का मुख्यमंत्री बना दें और भाजपा के लिए बिहार का दरवाजा बंद कर दें।”
उन्होंने आगे लिखा कि ऐसा कदम उठाने से भविष्य की राजनीति में एकजुटता और बिहार का स्वाभिमान कायम रहेगा। उन्होंने कहा— “इतिहास में अमर हो जाओगे और बिहारी स्वाभिमान का प्रतीक बन जाओगे।”
नीतीश कुमार ने जताई राज्यसभा की इच्छा
Nitish : कई दिनों से चल रही अटकलों को समाप्त करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को स्पष्ट किया कि वे राज्यसभा का सदस्य बनना चाहते हैं।
उन्होंने लिखा— “संसदीय जीवन शुरू करने के समय से ही मेरे मन में यह इच्छा थी कि मैं बिहार विधानमंडल के दोनों सदनों के साथ संसद के भी दोनों सदनों का सदस्य बनूं। इसी क्रम में इस बार हो रहे चुनाव में राज्यसभा का सदस्य बनना चाह रहा हूं।”
नीतीश का भरोसा, नई सरकार को सहयोग और मार्गदर्शन
Nitish : मुख्यमंत्री ने अपने पोस्ट में यह भी भरोसा दिया कि नए शासन में उनका पूर्ण सहयोग और मार्गदर्शन रहेगा। उन्होंने कहा— “मैं आपको पूरी ईमानदारी से विश्वास दिलाना चाहता हूं कि आपके साथ मेरा यह संबंध भविष्य में भी बना रहेगा और आपके साथ मिलकर एक विकसित बिहार बनाने का संकल्प पूर्ववत कायम रहेगा। जो नई सरकार बनेगी उसको मेरा पूरा सहयोग और मार्गदर्शन रहेगा।”
उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की बधाई
Nitish : नीतीश कुमार के पोस्ट के बाद बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उन्हें राज्यसभा चुनाव-2026 के लिए जदयू से उम्मीदवार घोषित होने पर बधाई दी।
सम्राट चौधरी ने लिखा— “आपका दूरदर्शी नेतृत्व, सुशासन के प्रति अटूट प्रतिबद्धता और बिहार के समग्र विकास के लिए आपका सतत प्रयास हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। विश्वास है कि आपके अनुभव और नेतृत्व से राज्यसभा की गरिमा और भी सुदृढ़ होगी।”
राजनीतिक माहौल : सत्ता, नेतृत्व और रणनीति का मेल
Nitish : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की योजना और पप्पू यादव की अपील से बिहार की राजनीति में सत्ता संतुलन, रणनीति और नेतृत्व के मुद्दों पर बहस तेज हो गई है। अब सभी की नजरें इस पर हैं कि आगामी चुनाव और राजनीतिक गठबंधन किस दिशा में आगे बढ़ते हैं।







