'एन पी एन लाइव'

Nitin Naveen BJP : नितिन नवीन को भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर चित्रगुप्त परिवार में हर्ष

SHARE:

Nitin Naveen BJP President Appointment Celebrated by Chitragupt Community

मोतिहारी, 15 दिसंबर। Nitin Naveen BJP : भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा सहज और मृदुल स्वभाव के धनी बिहार सरकार के मंत्री नितिन नवीन को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर चित्रगुप्त परिवार ने प्रसन्नता और गर्व व्यक्त किया है। नितिन नवीन पांचवीं बार बिहार विधानसभा के लिए निर्वाचित हुए हैं। उनके पिता स्वर्गीय नवीन किशोर सिन्हा भी चार बार विधायक रह चुके थे।

कुशल संगठनकर्ता हैं नितिन नवीन

Nitin Naveen BJP : नितिन नवीन को एक कुशल संगठनकर्ता और जनसेवा के प्रति समर्पित नेता के रूप में जाना जाता है। बिहार सरकार में मंत्री रहते हुए उन्होंने विभिन्न विभागों की जिम्मेदारी निभाई और अपनी प्रभावशाली प्रशासनिक क्षमता से जनकल्याण के अनेक उल्लेखनीय कार्य किए। पार्टी नेतृत्व द्वारा उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर नेतृत्व सौंपा जाना न केवल संगठन बल्कि समाज के लिए भी लाभकारी सिद्ध होगा।

समाज के लिए गर्व का विषय

Nitin Naveen BJP : चित्रगुप्त परिवार के सदस्यों ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर चित्रगुप्त समाज के अनेक विभूतियों ने देश को दिशा देने का कार्य किया है और विभिन्न क्षेत्रों में अपनी कर्मठता और पराक्रम से नया इतिहास रचा है। विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर चित्रगुप्त समाज के किसी व्यक्ति का आसीन होना समाज के लिए गर्व का विषय है।

समाज के लोगों ने विश्वास जताया कि नितिन नवीन अपनी कार्यक्षमता, कुशल नेतृत्व और लगनशीलता से एक नया कीर्तिमान स्थापित करेंगे।

Nitin Naveen BJP :  इस अवसर पर योगेंद्र प्रसाद वर्मा, सह संयोजक संजय कुमार वर्मा उर्फ मंटू जी, बब्बू श्रीवास्तव, सोनालाल, अमरेंद्र कुमार वर्मा, रंजय कुमार वर्मा, मणि भूषण श्रीवास्तव, अनिल कुमार, अभिराज, ई. युग राज, डॉ. संतोष सहित बड़ी संख्या में चित्रांश समाज के लोग उपस्थित रहे।

ohm verma
Author: ohm verma

Om Verma (ohm verma) is a graduate from Motilal Nehru College of Delhi University. He has done Journalism and Mass Communication from Kurukshetra University. He has worked in Hari Bhoomi newspaper published from Haryana. After this, he worked for Dainik Jagran as Chief Sub Editor for a long time. He held many important roles in the Noida office. During this time, he participated in debates on many national TV channels.

Leave a Comment