'एन पी एन लाइव'

Nitin Nabin Appointment : पीएम मोदी का भरोसा, नितिन नबीन की ऊर्जा से और मजबूत होगी भाजपा

SHARE:

Nitin Nabin Appointment: PM Modi Congratulates BJP’s New Executive President

नई दिल्ली, 14 दिसंबर। Nitin Nabin Appointment : भारतीय जनता पार्टी ने नितिन नबीन को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस नियुक्ति पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके कार्य और व्यक्तित्व की सराहना की है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि नितिन नबीन अपने विनम्र स्वभाव और जमीन से जुड़कर काम करने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि उनकी ऊर्जा और प्रतिबद्धता आने वाले समय में पार्टी को और अधिक मजबूत बनाएगी।

संगठन का व्यापक अनुभव

Nitin Nabin Appointment :पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा कि नितिन नबीन ने एक कर्मठ कार्यकर्ता के रूप में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। वे एक युवा और परिश्रमी नेता हैं, जिनके पास संगठन का व्यापक अनुभव है। बिहार में विधायक और मंत्री के रूप में उनका कार्य प्रभावशाली रहा है और उन्होंने जन आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए पूरे समर्पण के साथ काम किया है। प्रधानमंत्री ने उन्हें राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर हार्दिक बधाई दी।

अमित शाह ने यह कहा

Nitin Nabin Appointment : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी नितिन नबीन को बधाई देते हुए कहा कि चाहे भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव का दायित्व हो, बिहार युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी हो या छत्तीसगढ़ के प्रदेश प्रभारी की भूमिका—उन्होंने संगठन के हर दायित्व को निष्ठा और सफलता के साथ निभाया है। उन्होंने कहा कि बिहार में पांच बार विधायक और राज्य सरकार में मंत्री के रूप में उनके पास जनता के बीच काम करने का लंबा अनुभव है। उनका राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनना मेहनती युवा भाजपा कार्यकर्ताओं के सम्मान का प्रतीक है।

राजनाथ सिंह ने दी बधाई

Nitin Nabin Appointment :रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नितिन नबीन को बधाई देते हुए कहा कि बिहार की धरती से आने वाले युवा और ऊर्जावान नेता के रूप में उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई है। वे एक कर्मठ कार्यकर्ता और दूरदर्शी व्यक्ति हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रेरक नेतृत्व में वे भाजपा को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में सफल होंगे।

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने भी नितिन नबीन को शुभकामनाएं दीं और विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व में वे पार्टी को सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएंगे।

संगठन को नयी दिशा देंगे

Nitin Nabin Appointment : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी नितिन नबीन को बधाई देते हुए कहा कि ज्ञान और संस्कृति की धरती बिहार से आने वाले ऊर्जावान नेता के रूप में वे संगठन को नई दिशा देंगे। उन्होंने भरोसा जताया कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन और नितिन नबीन के नेतृत्व में भाजपा राष्ट्र और जनसेवा के नए आयाम स्थापित करेगी।

Leave a Comment